
जमशेदपुर : देश की बड़ी यूनियनों में शुमार टाटा वर्कर्स यूनियन का कमेटी मीटिंग 24 दिसंबर को होने जा रहा है. झारखंड के विधानसभा चुनाव की मतगणना के दूसरे दिन टाटा वर्कर्स यूनियन का भी माहौल गरमाने जा रहा है. इसकी वजह कमेटी मीटिंग ही है क्योंकि कमेटी मीटिंग में इस बार एनी अदर मैटर भी रखा गया है. एनी अदर मैटर यानी कुछ भी मुद्दे, जो मजदूर हित के होते है, उसको कमेटी मेंबर उठा सकते है. वैसे कई कमेटी मीटिंग से एनी अदर मैटर को नहीं रखा गया था, लेकिन कमेटी मेंबरों के डिमांड पर यह फिर से रखा गया है. वैसे कमेटी मेंबरों ने बताया है कि इस बार यूनियन अध्यक्ष आर रवि प्रसाद की ओर से अपने समर्थक कमेटी मेंबरों को तैयार किया गया है कि वे लोग बेहतर वेज रिवीजन समझौता करने के लिए उनकी तारीफ भी करें और उनके पक्ष में बातें कहें, लेकिन विपक्ष के नेता इसको लेकर गोलबंद है. पिछले कमेटी मीटिंग में जिस तरह का हंगामा हुआ था, उसको देखते हुए यह कयास लगाये जा रहे है कि इस बार के कमेटी मीटिंग में फिर से हंगामा होना तय है. इसको लेकर अधिकारिक तौर पर यूनियन के पत्र आने का इंतजार किया जा रहा है.






