• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Thursday, October 22, 2026
30 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home कारपोरेट व यूनियन

tata-steel-bonus-agreement-टाटा स्टील के कर्मचारियों को इतना जल्दी और इतना ज्यादा पैसा बोनस में कभी नहीं मिला, ऐतिहासिक समझौता से हर कोई बमबम, विजेता के तौर पर हुआ यूनियन में अध्यक्ष संजीव चौधरी और उनकी टीम का स्वागत, खुद अध्यक्ष और उनकी 11 पदाधिकारी को जानते है कितना मिलेगा बोनस, जानें और समझिये बोनस की बारीकियां, क्या है इस बार की खासियत एक क्लिक में

Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X
टाटा स्टील और टाटा वर्कर्स यूनियन के बीच समझौता.

जमशेदपुर : टाटा स्टील के कर्मचारियों का बोनस समझौता हो गया. मंगलवार को शांतिपूर्वक पुराने फार्मूला के तहत ही बोनस समझौता हुआ. इस बार का समझौता पर टाटा स्टील के एमडी टीवी नरेंद्रन के अलावा तमाम वीपी के साथ वीपी एचआरएम अतरई सरकार, चीफ जुबिन पालिया समेत तमाम लोगों ने समझौता पर हस्ताक्षर कर दिया. यह पहला मौका है जब इतनी बड़ी राशि कर्मचारियों के बोनस के मद में मिला है. 16 फीसदी से भी अधिक की राशि कर्मचारियों को बोनस के मद में मिला है और कुल राशि 270.28 करोड़ रुपये पहुंच गया. यह टाटा वर्कर्स यूनियन की बड़ी जीत है और टाटा स्टील मैनेजमेंट की उदारता कि जब लोगों की नौकरियां जा रही है, वहां इतना ज्यादा बोनस कर्मचारियों को दिया गया है. जाहिर सी बात है कि हर चेहरे पर खुशी का भाव साफ देखने को मिला है. बोनस समझौता करके आने के बाद यूनियन के अध्यक्ष संजीव चौधरी टुन्नु, महामंत्री सतीश सिंह और डिप्टी प्रेसिडेंट समेत तमाम 11 पदाधिकारियों का भव्य स्वागत किया गया. गाजा बाजा के साथ सबका स्वागत किया गया जबकि यूनियन में आतिशबाजी भी की गयी. लोगों ने फूल माला पहनाकर अध्यक्ष संजीव चौधरी और उनकी पूरी टीम का स्वागत किया. कांग्रेस के बेरमो से विधायक अनूप सिंह (पूर्व मंत्री और इंटक के राष्ट्रीय महासचिव राजेंद्र सिंह के पुत्र) भी यहां आ गये, जहां उन्होंने पूरी टीम की सराहना की. बोनस समझौता के तहत राशि कर्मचारियों के बैंक एकाउंट में सोमवार को चली जायेगी. (नीचे देखे पूरी रिपोर्ट)

टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव चौधरी टुन्नु, अनूप सिंह का जोरदार स्वागत.

इस साल कैसे बेहतर हुआ बोनस समझौता
पुराना फार्मूला के तहत बोनस समझौता तो हुआ, लेकिन कर्मचारियों को पिछले साल एरियर पर भी बोनस मिला था, जिस कारण राशि मिली थी और पिछले साल यह राशि 235.54 करोड़ रुपये था जबकि इस साल 270.28 करोड़ रुपये मिला है यानी 34.74 करोड़ रुपये पिछले साल से ज्यादा मिला है और एरियर की राशि पर बोनस नहीं है बल्कि कर्मचारियों का बेसिक व डीए पर यह राशि मिलने वाली है. पिछले साल सिर्फ जमशेदपुर में कर्मचारियों की संख्या 12807 थी जबकि इस साल यह संख्या घटकर 12558 हो चुकी है यानी 249 कर्मचारी की संख्या कम है. कर्मचारी की संख्या घट गयी, बोनस की राशि 34.74 करोड़ रुपये भी बढ़ गया और एरियर का मामला भी नहीं है यानी सीधे सीधे प्रत्येक कर्मचारियों को काफी ज्यादा लाभ मिलने जा रहा है. पिछले साल अधिकतम बोनस 3 लाख 1 हजार 402 रुपये था जबकि इस साल 3 लाख 59 हजार 29 रुपये हो चुका है यानी करीब 58 हजार रुपये ज्यादा राशि मिली है. (नीचे देखे पूरी रिपोर्ट)

टाटा वर्कर्स यूनियन के सारे पदाधिकारी यूनियन में प्रेस कांफ्रेंस करते हुए. इसमें शत्रुघ्न राय नहीं है, जिनकी तबीयत खराब चल रही है.

ऐसे मिला है इस बार बोनस :
प्रोफिट (मुनाफा) पर-कुल मुनाफा का 1.5 फीसदी-इस साल प्रोफिट 9752.13 करोड़ (सारी खरीद बिक्री व अन्य चीजों को छोड़कर) रुपये हुआ, जिस पर 146.28 करोड़ रुपये मिला. इस बार सेलेबल स्टील 12.04 टन था.
प्रोडक्टिविटी-टेबुल तय है कि कितना पर कितना मिलना है (ऊपर चार्ट देखें)-
प्रोफिटेबिलिटी-टेबुल तय है कि कितना पर कितना मिलना है (ऊपर चार्ट देखें)-प्रोफिटेबिलिटी 8098 प्रति टन सेलेबल स्टील पर 51.5 करोड़ रुपये
सेफ्टी-कितनी दुर्घटनाएं हुई है, उसके आधार पर यानी 0.40 से नीचे अगर एलटीएफआर रहेगा तो 5 करोड़ रुपये और अगर उससे ज्यादा होगा तो शून्य राशि मिलना है (ऊपर चार्ट देखें)-क्रूड स्टील की बिक्री 12.19 टन और कर्मचारी कुल है 22871, जिसकी प्रोडक्टिविटी के तहत 533 प्रति कर्मचारी प्रति टन प्रति वर्ष के लिहाज से इस पर 72.5 करोड़ रुपये मिला (नीचे देखे पूरी रिपोर्ट)

टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव चौधरी टुन्नु. video-देखिये-video.

इस साल सबसे जल्दी हुआ बोनस समझौता
इस साल बोनस का समझौता काफी पहले हुआ है. करीब 15 साल का आंकड़ा देखे तो 22 अगस्त को सबसे पहले समझौता वर्ष 2017-2018 में हुआ था, लेकिन इस बार 18 अगस्त को ही समझौता हो गया.
कब-कब हुआ बोनस समझौता :
वित्तीय वर्ष-कब हुआ बोनस

2006-2007-05 सितंबर 2007
2007-2008-05 सितंबर 2008
2009-2010-11 सितंबर 2010
2010-2011-21 सितंबर 2011
2011-2012-12 अक्तूबर 2013
2012-2013-23 सितंबर 2013
2013-2014-07 सितंबर 2014
2014-2015-07 अक्तूबर 2015
2015-2016-19 सितंबर 2016
2016-2017-31 अगस्त 2017
2017-2018-22 अगस्त 2018
2018-209-09 सितंबर 2019
2019-2020-14 सितंबर 2020
2020-2021-18 अगस्त 2021
अध्यक्ष से ज्यादा बोनस कई अन्य पदाधिकारी को
टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष पद पर आसीन संजीव चौधरी टुन्नु से ज्यादा कई पदाधिकारी को बोनस मिलने वाला है. इसको लेकर सबकी निगाहें टिकी हुई है.
संजीव चौधरी टुन्नु, अध्यक्ष-2 लाख 3 हजार रुपये
सतीश सिंह, महासचिव-2 लाख 7 हजार रुपये
शैलेश सिंह, डिप्टी प्रेसिडेंट-2 लाख 10 हजार रुपये
शहनवाज आलम, उपाध्यक्ष-2 लाख 10 हजार रुपये
संजय सिंह, उपाध्यक्ष-1 लाख 62 हजार 910 रुपये
शत्रुघ्न राय, उपाध्यक्ष-2 लाख 60 हजार रुपये से अधिक
संजीव तिवारी, उपाध्यक्ष-74 हजार 188 रुपये (एनएस ग्रेड)
नितेश राज, सहायक सचिव-1 लाख 85 हजार रुपये
सरोज सिंह, सहायक सचिव-2 लाख 8 हजार 618 रुपये
अजय चौधरी, सहायक सचिव-1 लाख 72 हजार 830
हरिशंकर सिंह, कोषाध्यक्ष-2 लाख 50 हजार रुपये
पिछले साल के अनुपात में कहां है इस साल का बोनस समझौता
कर्मचारियों के आइटम——इस साल———–पिछले साल

कुल कर्मचारी जमशेदपुर में—12558—————12807
बोनेसेबल अमाउंट———1631.62 करोड़ रुपये—1825.37 करोड़ रुपये
कुल बोनस की राशि———270.28 करोड़ रुपये—-235.54 करोड़ रुपये
जमशेदपुर में बोनस की राशि बंटेगी-158.31 करोड़—-142.05 करोड़ रुपये
अधिकतम बोनस की राशि——-3,59,029 रुपये—–3,01,402 रुपये
एनएस ग्रेड का अधिकतम बोनस—92,910 रुपये——-84,496 रुपये
अधिकतम बोनस पूरा अटेंडेंस वाले एनएस ग्रेड को-34,290 रुपये–26839 रुपये

Team Sharp Bharat B

Team Sharp Bharat B

Related Posts

Tata steel new timing : टाटा स्टील के कर्मचारियों की 1 नवंबर से ड्यूटी का समय बदलेगा, मैनेजमेंट और यूनियन ने लिया फैसला, आगे की यह है योजना
कारपोरेट व यूनियन

Tata steel new timing : टाटा स्टील के कर्मचारियों की 1 नवंबर से ड्यूटी का समय बदलेगा, मैनेजमेंट और यूनियन ने लिया फैसला, आगे की यह है योजना

October 13, 2026
Tata steel officer recruitment : टाटा स्टील में कर्मचारी बनेंगे ऑफिसर, निकली आंतरिक बहाली
कारपोरेट व यूनियन

Tata steel officer recruitment : टाटा स्टील में कर्मचारी बनेंगे ऑफिसर, निकली आंतरिक बहाली

October 13, 2026
Tata steel production delivery figure : टाटा स्टील ने दूसरी तिमाही और पहली छ:माही में किया जबरदस्त प्रदर्शन, जमशेदपुर और कलिंगानगर प्लांट में हुआ सबसे बेस्ट प्रोडक्शन, विदेशों में भी तेजी
कारपोरेट व यूनियन

Tata steel production delivery figure : टाटा स्टील ने दूसरी तिमाही और पहली छ:माही में किया जबरदस्त प्रदर्शन, जमशेदपुर और कलिंगानगर प्लांट में हुआ सबसे बेस्ट प्रोडक्शन, विदेशों में भी तेजी

October 8, 2026
Next Post

tata-steel-tgs-bonus-टिस्को ग्रोथ शॉप गम्हरिया का बोनस समझौता, टीजीएस में बंटेगा 3.24 करोड़ रुपये

tata-motors-block-closure-टाटा मोटर्स में फिर सोमवार को बंद रहेगी कंपनी, लगातार अगस्त में यह चौथा क्लोजर

tata-motors-block-closure-टाटा मोटर्स में फिर सोमवार को बंद रहेगी कंपनी, लगातार अगस्त में यह चौथा क्लोजर

saraikela- सरायकेला में डोभा में डूबने से बच्ची की मौत, जांच में जुटी पुलिस

saraikela- सरायकेला में डोभा में डूबने से बच्ची की मौत, जांच में जुटी पुलिस

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata motors week off change : टाटा मोटर्स की छुट्‌टी में बदलाव, 1 अक्टूबर को अवकाश, रविवार को कर्मचारी करेंगे ड्यूटी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel gail agreement : टाटा स्टील के 17 प्रतिष्ठानों में होगी पीएनजी की आपूर्ति, गेल और टाटा स्टील के बीच समझौता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur BIG accident: सोनारी मरीन ड्राइव में भीषण सड़क हादसा, मंत्री दीपिका पांडे सिंह की बेटी समेत 4 की मौत

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Horoscope Know Your Day Thursday 22nd October 2026- राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-गुरुवार 22 अक्टूबर 2026

Jamshedpur sad news : झामुमो नेता मोहन कर्मकार की पत्नी का निधन, शोक का माहौल

Jamshedpur ravan dahan : बागुनहातू फुटबॉल मैदान में हुआ रावण दहन, मुख्य अतिथि रहे भाजपा नेता काले और विशिष्ट अतिथि रत्नेश तिवारी, बुराई पर अच्छाई की जीत का मना भव्य पर्व

Tata steel attack case : टाटा स्टील के सीआरएम में युवक के हमले में घायल युवती की हालत स्थिर, कंपनी ने जारी किया यह बयान

Jharkhand bjp leader birthday : भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी का मनाया गया भव्य जन्मदिन, हर स्तर के नेताओं ने दी शुभकामनाएं

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur sad news : झामुमो नेता मोहन कर्मकार की पत्नी का निधन, शोक का माहौल

Jamshedpur ravan dahan : बागुनहातू फुटबॉल मैदान में हुआ रावण दहन, मुख्य अतिथि रहे भाजपा नेता काले और विशिष्ट अतिथि रत्नेश तिवारी, बुराई पर अच्छाई की जीत का मना भव्य पर्व

Tata steel attack case : टाटा स्टील के सीआरएम में युवक के हमले में घायल युवती की हालत स्थिर, कंपनी ने जारी किया यह बयान

Jharkhand bjp leader birthday : भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी का मनाया गया भव्य जन्मदिन, हर स्तर के नेताओं ने दी शुभकामनाएं

Jamshedpur paramhans laxminath goswami mandir : बिष्टुपुर के परमहंस लक्ष्मीनाथ गोस्वामी मंदिर पर शारदीय नवरात्र मनाया गया, महाअष्टमी को मातारानी का जागरण हुआ सम्पन्न

Jharkhand ex cm raghuvar das : अपने परिवार के साथ झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने किया मां दुर्गा की अराधना, भक्तिभाव के साथ किया कन्या पूजन

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News