• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Saturday, September 5, 2026
25 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

रांची से टाटा के बीच दौड़ने लगी एक्सप्रेस ट्रेन, केंद्रीय रेल राज्य मंत्री व मुख्यमंत्री ने दिखायी हरी झंडी, दो और नयी ट्रेनों की शुरुआत

रांची से टाटा के बीच दौड़ने लगी एक्सप्रेस ट्रेन, केंद्रीय रेल राज्य मंत्री व मुख्यमंत्री ने दिखायी हरी झंडी, दो और नयी ट्रेनों की शुरुआत
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

टाटानगर रेलवे स्टेशन से शुक्रवार को सांसद विद्युत वरण महतो दिखायेंगे हरी झंडी

रांची : रांची और टाटानगर के बीच रेल यातायात को सुगम बनाने के उद्देश्य से गुरुवार को रांची रेलवे स्टेशन पर नयी एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखायी गयी. केंद्रीय रेल राज्य मंत्री सुरेश अंगड़ी और झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने संयुक्त रुप से हरी झंडी दिखाकर रांची से टाटानगर के बीच एक्सप्रेस ट्रेन को रवाना किया. इसके अलावा हटिया से सांकी पैसेंजर ट्रेन को भी यहां हरी झंडी दिखाकर रखाना किया गया. इसके अलावा बटन दबाकर टाटीसिल्वे-सांकी ट्रेन की भी शुरुआत की गयी. इस मौके पर रांची के विधायक सह मंत्री सीपी सिंह, रांची के सांसद संजय सेठ, हटिया के विधायक नवीन जायसवाल समेत अन्य लोग मौजूद थे. इस मौके पर केंद्रीय रेल राज्य मंत्री सुरेश अंगड़ी ने बतााया कि झारखंड में अलग रेलवे जोन बनाने की मांग उठ रही है. इसको लेकर विचार किया जायेगा और जल्द ही रेलवे बोर्ड के समक्ष इस प्रस्ताव रखा जायेगा. इसके अलावा दिल्ली से रांची तक की राजधानी ट्रेन सातों दिन परिचालन करने को लेकर भी विचार किया जायेगा.

टाटानगर रेलवे स्टेशन पर भी रांची के एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाने का कार्यक्रम आयोजित होगा. 30 अगस्त को सांसद विद्युत वरण महतो द्वारा नयी ट्रेन को टाटानगर से हरी झंडी दिखायी जायेगी. कोडरमा-हजारीबाग-बरकाकाना-रांची नयी रेल लाइन परियोजना के तहत टाटीसिलवे-सांकी रेलवे पर हटिया और सांकी के बीच ट्रेनें दौड़ेंगी. मुख्यमंत्री रघुवर दास ने यहां अपने संबोधन में कहा कि राज्य के विकास का पैमाना उसकी बेहतर कनेक्टिविटी है. एनएच 33 को लेकर कानूनी अड़चन और घटिया निर्माण के कारण लोगों को आने जाने में दिक्कत होती थी. इसको देखते हुए रांची और टाटानगर के बीच एक्सप्रेस ट्रेन समय की मांग थी, जिसको केंद्र सरकार ने पूरा किया है. राज्य और केंद्र की डबल इंजन की सरकार राज्य में आधारभूत संरचना को दुरुस्त करने के लिए यहां से एयर कनेक्टिविटी के साथ रेल और रोड की कई सारी परियोजनाओं को धरातल पर उतार रही है. रांची से टाटानगर के बीच चलने वाली एक्सप्रेस ट्रेन रांची से खुलकर नामकुम मुरी, पुरुलिया, चांडिल होते हुए टाटानगर रेलवे स्टेशन पर पहुंचेगी. एक ही दिन में यह ट्रेन रांची से टाटानगर पहुंचेगी जबकि टाटानगर से रांची भी एक ही दिन में आना जाना करेगी. रांची से टाटानगर एक्सप्रेस की यात्रा सिर्फ 5 घंटे 40 मिनट की होगी. रांची से यह ट्रेन हर दिन शाम को पौने पांच बजे से शुरू होगी, जो रात को 10 बजकर 15 मिनट पर टाटानगर रेलवे स्टेशन पर पहुंचायेगी. इसी तरह हर दिन टाटानगर रेलवे स्टेशन से यह ट्रेन सुबह 5 बजकर 25 मिनट पर खुलेगी और वह सुबह 10 बजकर 15 मिनट पर रांची स्टेशन पर पहुंच जायेगी. हर स्टेशन पर दो मिनट का स्टॉपेज होगा. टाटानगर रेलवे स्टेशन से खुलने वाली यह ट्रेन रांची पहुंचने के बीच में कांड्रा, चांडिल, बड़ाबूम, पुरुलिया, कोटशिला, मुरी और नामकुम में स्टॉपेज के बाद सीधे रांची पहुंचेगी. अब तक रांची और टाटा के बीच सिर्फ एक पैसेंजर ट्रेन चलती थी, जो काफी समय लेती थी. इस ट्रेन का किराया एसी चेयर कार का 350 रुपये जबकि सामान्य चेयर कार का 80 रुपये तय किया गया है.

टाटानगर से रांची के बीच चलने वाली ट्रेन की पूरी जानकारी

ट्रेन संख्या 18113 – टाटानगर – रांची एक्सप्रेस

समय-कहां से कहां तक-स्टॉपेज
सुबह 5.25 बजे-टाटानगर से खुलेगी———–
सुबह 5.57 बजे-कांड्रा-2 मिनट
सुबह 6.18 बजे-चांडिल-2 मिनट
सुबह 6.38 बजे-बड़ाबूम-2 मिनट
सुबह 7.03 बजे-पुरुलिया-2 मिनट
सुबह 8.03 बजे-कोटशिला-2 मिनट
सुबह 8.36 बजे-मुरी-2 मिनट
सुबह 10 बजे-नामकुम-2 मिनट
सुबह 10.15 बजे—————–

ट्रेन संख्या 18114 – रांची – टाटानगर एक्सप्रेस
शाम 4.45 बजे-रांची से खुलेगी—-
शाम 4.53 बजे-2 मिनट
शाम 6.58 बजे-मुरी-2 मिनट
शाम 7.33 बजे-कोटशिला-2 मिनट
रात 8.13 बजे-पुरुलिया-2 मिनट
रात 8.43 बजे-बड़ाबूम-2 मिनट
रात 9.13 बजे-चांडिल-2 मिनट
रात 9.35 बजे-कांड्रा-2 मिनट
रात 10.15 बजे-टाटानगर————

Developer

Developer

Related Posts

Jamshedpur hungama : जुगसलाई में दो समुदाय के लोगों में बवाल, पुलिस को चलानी पड़ी गोली, देखिये – video
खबर

Jamshedpur hungama : जुगसलाई में दो समुदाय के लोगों में बवाल, पुलिस को चलानी पड़ी गोली, देखिये – video

September 4, 2026
Jamshedpur krishna janmashtami – सूर्य मंदिर समिति के तीन दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव के अंतिम दिन बाल राधा-कृष्ण सजाओ प्रतियोगिता एवं सामूहिक नृत्य प्रतियोगिता का हुआ फाइनल, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने विजेता प्रतिभागियों को किया पुरुस्कृत

Jamshedpur anil modi espresses gratitude : भाजपा नगर निकाय प्रकोष्ठ का प्रदेश संयोजक बनाने पर अनिल मोदी ने जताया आभार
खबर

Jamshedpur anil modi espresses gratitude : भाजपा नगर निकाय प्रकोष्ठ का प्रदेश संयोजक बनाने पर अनिल मोदी ने जताया आभार

September 4, 2026
Next Post
डॉ गोस्वामी ने किया बालीजुड़ी का दौरा, सीएम से बात कर नदी में तटबंध बनवाने का आश्वासन

डॉ गोस्वामी ने किया बालीजुड़ी का दौरा, सीएम से बात कर नदी में तटबंध बनवाने का आश्वासन

चित्रेश्वर सबर टोला की महिलाओं ने विधायक से की समस्याओं के समाधान की मांग

सोनारी दोमुहानी के उस पार से अपहृत युवती व ब्यायफ्रेंड से सुबह चार बजे तक होती रही पूछताछ, मेडिकल हुआ, कोर्ट में दर्ज होगा बयान, कार से जुगसलाई में अपहृताओं ने किया था रिहा

सोनारी दोमुहानी के उस पार से अपहृत युवती व ब्यायफ्रेंड से सुबह चार बजे तक होती रही पूछताछ, मेडिकल हुआ, कोर्ट में दर्ज होगा बयान, कार से जुगसलाई में अपहृताओं ने किया था रिहा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel gail agreement : टाटा स्टील के 17 प्रतिष्ठानों में होगी पीएनजी की आपूर्ति, गेल और टाटा स्टील के बीच समझौता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Jamshedpur hungama : जुगसलाई में दो समुदाय के लोगों में बवाल, पुलिस को चलानी पड़ी गोली, देखिये – video

Jamshedpur krishna janmashtami – सूर्य मंदिर समिति के तीन दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव के अंतिम दिन बाल राधा-कृष्ण सजाओ प्रतियोगिता एवं सामूहिक नृत्य प्रतियोगिता का हुआ फाइनल, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने विजेता प्रतिभागियों को किया पुरुस्कृत

Jamshedpur anil modi espresses gratitude : भाजपा नगर निकाय प्रकोष्ठ का प्रदेश संयोजक बनाने पर अनिल मोदी ने जताया आभार

Jamshedpur rural theft accused arrested : बोड़ाम क्षेत्र में एस्बेस्टस की छत काट कर दुकानों में चोरी का आरोपी पुरुलिया से गिरफ्तार, मामले के पांच अन्य आरोपियों की धरपकड़ के लिए पूछताछ जारी

Jamshedpur rural accident death : बोड़ाम के जिलिंगडुंगरी में मोपेड दुर्घटना के कारण सवार युवक की मौत, परिजनों का आरोप – स्थानीय लोगों की मारपीट के कारण हुई युवक ही मृत्यु

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur hungama : जुगसलाई में दो समुदाय के लोगों में बवाल, पुलिस को चलानी पड़ी गोली, देखिये – video

Jamshedpur krishna janmashtami – सूर्य मंदिर समिति के तीन दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव के अंतिम दिन बाल राधा-कृष्ण सजाओ प्रतियोगिता एवं सामूहिक नृत्य प्रतियोगिता का हुआ फाइनल, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने विजेता प्रतिभागियों को किया पुरुस्कृत

Jamshedpur anil modi espresses gratitude : भाजपा नगर निकाय प्रकोष्ठ का प्रदेश संयोजक बनाने पर अनिल मोदी ने जताया आभार

Jamshedpur rural theft accused arrested : बोड़ाम क्षेत्र में एस्बेस्टस की छत काट कर दुकानों में चोरी का आरोपी पुरुलिया से गिरफ्तार, मामले के पांच अन्य आरोपियों की धरपकड़ के लिए पूछताछ जारी

Jamshedpur rural accident death : बोड़ाम के जिलिंगडुंगरी में मोपेड दुर्घटना के कारण सवार युवक की मौत, परिजनों का आरोप – स्थानीय लोगों की मारपीट के कारण हुई युवक ही मृत्यु

Jamshedpur parsudih ps supervision : जमशेदपुर के वरीय पुलिस अधीक्षक ने परसुडीह थाने का किया औचक निरीक्षण, पुलिस अधिकारियों व कर्मियों को दिये जरूरी दिशा-निर्देश

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News