
जमशेदपुर : टाटा स्टील की अनुषंगी कंपनी टिनप्लेट ने अपने सामाजिक दायित्वों (सीएसआर) के तहत अनुसूचित जाति-जनजाति (एससी-एसटी) लड़कियों के लिए एक साल का सीएचपी (सेमी नर्सिंग) की ट्रेनिंगकी शुरुआत की है. टिनप्लेट अस्पताल में यह एक साल का ट्रेनिंग दी जायेगी, जिसके तहत स्कॉलरशिप देकर बीएससी नर्सिंग ट्रेनिंग कराया जायेग, जो सरकार से मान्यता प्राप्त नर्सिंग इंस्टीच्यूट से सर्टिफिकट दिया जायेगा. इसके लिए आवेदक को आइएससी बायोलॉजी पास होना होगा. इस ट्रेनिंग के दौरान सीएचपी गर्ल्स हास्टल में रहने, मुफ्त में दोपहर और रात का खाना दिया जायेगा जबकि मुफ्त में यूनिफार्म और जूता के साथ मासिक स्टाइपेंड भी दिया जायेगा. एक साल की ट्रेनिंग समाप्त होने के बाद बीएससी नर्सिंग कोर्स उनको ही दिया जायेगा, जो इंट्रेंस परीक्षा पास हो जायेंगे. 15 सितंबर तक इसके लिए आवेदक आवेदन दे सकते है. इसके लिए किसी तरह का इंक्वायरी हो तो आवेदक 8825113394 और 70044517578 पर संपर्क कर सकते है या इ-मेल कर सकते है csr.office@tatatinplate.com पर.





