
जमशेदपुर : झारखंड में लॉकडाउन में राहत होने जा रहा है. नियमों में बदलाव करने की योजना बनाई गई है. इसके तहत यह संभव है कि स्कूल को खोलने पर फैसला हो जाये क्योकि कई राज्यो ने स्कूल खोल दिया है. झारखंड में भी कोरोना में कमी आई है इस कारण छूट का डिमांड भी हो रहा है. इन सारी बातों को देखते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 8 सितंबर को दोपहर 1 बजे मीटिंग बुला दी है. मुख्यमंत्री -सह-अध्यक्ष, झारखण्ड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकार हेमन्त सोरेन की अध्यक्षता में कोविड 19 हेतु प्रतिबंध और छूट के परिपेक्ष्य में निर्णय लिए जाने हेतु झारखण्ड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकार की बैठक विधानसभा स्थित मुख्यमंत्री कक्ष में होगी. बैठक में आपदा सह स्वास्थ मंत्री बन्ना गुप्ता, मुख्य सचिव, अपर मुख्य सचिव, स्वास्थ्य, चिकित्सा, शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग, प्रधान सचिव, वित्त विभाग, सचिव, आपदा प्रबंधन प्रभाग, सचिव, कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग भाग लेंगे.





