• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Friday, October 23, 2026
20 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home कारपोरेट व यूनियन

tata-workers-union-committee-टाटा वर्कर्स यूनियन की संजीव चौधरी टुन्नु व उनकी टीम के चुनाव के बाद हुई पहली कमेटी मीटिंग, मंगलवार को बचा हुआ कमेटी मीटिंग भी होगी, कमेटी मेंबरों ने कर्मचारियों के ज्वलंत मुद्दे उठाये, अध्यक्ष, महामंत्री व डिप्टी प्रेसिडेंट बोले-कर्मचारियों और कमेटी मेंबरों की अपेक्षाओं पर खरा उतरेंगे, देखिये एक क्लिक में कौन-कौन से सवाल किन लोगों ने उठाया

Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X
टाटा वर्कर्स यूनियन के पूर्व अध्यक्ष आर रवि प्रसाद को सम्मानित करते वर्तमान अध्यक्ष संजीव चौधरी टुन्नु, महामंत्री सतीश सिंह और डिप्टी प्रेसिडेंट शैलेश सिंह.

जमशेदपुर : टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव चौधरी टुन्नु व उनकी टीम के चुनाव जीतने के बाद सोमवार को पहली बार कमेटी मीटिंग आयोजित की गयी. इस कमेटी मीटिंग के दौरान कई सारे ज्वलंत मुद्दों को कमेटी मेंबरों ने उठाया. इस बार कोरोना को देखते हुए दो दिनों का कमेटी मीटिंग आयोजित हुई. पहले दिन सौ लोगों को कमेटी मीटिंग में बुलाया गया था जबकि मंगलवार को फिर से 100 लोगों को कमेटी मीटिंग करायी जायेगी. इस दौरान पहले दिन करीब 29 कमेटी मेंबरों ने सवाल उठाये. कई मुद्दे को इन लोगों द्वारा उठाया गया. सबकी बातों को सुनने के बाद यूनियन अध्यक्ष संजीव चौधरी टुन्नु, महामंत्री सतीश सिंह और डिप्टी प्रेसिडेंट शैलेश सिंह ने अपनी ओर से लोगों को संबोधित किया और कहा कि इस मसले को लेकर वे लोग गंभीर है और जिन मुद्दों को कमेटी मेंबरों द्वारा उठाया गया है, उन सारे मुद्दों को लेकर बातचीत की जायेगी. मैनेजमेंट के स्तर पर यह कोशिश की गयी थी. इस दौरान यह कहा गया कि वे लोग कर्मचारियों और कमेटी मेंबरों की अपेक्षाओं पर खरा उतरेंगे. इसको लेकर सबको सब्र रखना होगा और सारे काम जो बताये गये है, उन सारे काम को समय पर पूरा कराया जायेगा. इस दौरान अध्यक्ष ने अपने भाषण में कहा कि एलटीसी और बोनस बेहतर करााया है. हालात के मुताबिक हम लोगों ने बेहतर समझौता किया है, लेकिन हालात अगर ठीक नहीं हो कभी कम भी समझौता हो जाता है, ऐसे में सबको साथ मिलकर रहना होगा. (नीचे देखे पूरी रिपोर्ट)

विदाई समारोह का दृश्य.

टाटा वर्कर्स यूनियन के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व कमेटी मेंबरों को किया गया सम्मानित
टाटा वर्कर्स यूनियन के कमेटी मीटिंग के दौरान सबसे पहले तो दिवंगत लोगों को श्रद्धांजलि दी गयी. उसके बाद एकाउंट को पारित किया गया. नवंबर, दिसंबर 2020 से लेकर फरवरी 2021 तक का एकाउंट को पारित किया गया. इसके बाद यूनियन के पूर्व अध्यक्ष आर रवि प्रसाद और उनकी कमेटी को सम्मानित किया गया जबकि कई पूर्व कमेटी मेंबरों को सम्मानित भी किया गया. इस दौरान सभी ने आर रवि प्रसाद को विदाई दी.
ये सारे मुद्दे उठाये गये : (नीचे पढ़े उठाये गये मुद्दे, किसने उठाये मुद्दे)

  • प्रोमोशन का मसला उठाया गया.
  • पार्किंग ग्रेड में उठ रहा है.
  • जी टाउन क्लब को दुरुस्त करने वाला नहीं है.
  • एलटीसी और बोनस की तारीफ
  • एस्टेट विभाग का फिक्सअप बंद करने पर नाराजगी
  • ऑफिसर की तर्ज पर फ्लेक्सी पंच की सुविधा दिलायी जाये
  • कैंटीन की क्वालिटी में सुधार की मांग की गयी
  • पुरी गेस्ट हाउस की हालत खराब है, जिसको सुधारने की जरूरत है
  • एमिनिटीज पर सवाल उठाया गया.
  • न्यू सीरीज को बराबर का मौका दूसरे विभागों में दिया जाये ताकि उनका प्रोमोशन हो सके
  • बिष्टुपुर एरिया में क्वार्टरों के पीछे लाइट का इंतजाम कराया जाना चाहिए जबकि ठेले वालों के अतिक्रमण से वे लोग परेशान है.
  • टाटा स्टील कंपनी परिसर के ड्राप गेट पर जाम लग जाता है और उनकी हाजिरी नहीं लग पाती है, इस कारण उसका रास्ता निकाला जाना चाहिए
  • टीएमएच पार्किंग में टू व्हीलर पार्किंग के पास टीना शेड लगाया जाये
  • ब्रिज कोर्स में कई लोग पास नहीं कर पा रहे है, जिसको आसान बनाने की जरूरत है
  • ऑफिसर की तर्ज कर्मचारियों को भी होलीडे प्लान मिले
  • टाटा स्टील के कर्मचारियों के क्वार्टर का रिपेयरिंग जॉब नहीं हो पा रहा है
  • कोविड प्रोटेक्शन स्कीम की तर्ज पर हाउस का रेंट और एजुकेशन का फैसिलिटी सामान्य डेथ में भी मिलना चाहिए.
  • पानी का चार्ज बढ़ाया गया है, जिसको वापस लिया जाना चाहिए.
    इन सारे लोगों ने उठाये सवाल-आरके सिह टीएंडडी डिपार्टमेंट, राजेश कुमार सिंह कोक प्लांट, जोगिंदर सिंह जोगी एलडी 1, सीएस झा कोक प्लांट, मोहन सिंह एचएसएम, आरसी झा, डी भानु, मनोहर मुखिया, अशोक गुप्ता सीआर, सरोज पांडेय सीआरएम, राजेश ठाकुर एलडी वन, नरेंद्र सिंह बीपीएच, संजय सिंह एचएमएल, जीके शाह इंजीनियरिंग सर्विसेज, बालाजी भगत सीआरएम बारा, बलिराम सिंह एचएसएम, एके यादव कोक प्लांट, सूरज सीआरएम, संजीव कुमार कोक प्लांट, विभाष शुक्ला कोक प्लांट, गुलाब सीआरएम, एसएन सिंह एचएसएम, संजय कुमार पांडेय एकाउंट, मोहन सिंह हॉट स्ट्रीप मिल.
    कोक प्लांट के विभाष शुक्ला का सवाल : (नीचे पढ़े पूरे सवाल और किसने क्या कहा)
  1. ट्रेड अप्रेंटिस 2018 बैच कोविड के कारण अब तक कंपनी में शामिल नहीं हो पा रहा है, उनको मेडिकल सुविधा और वेतन की सुविधा शुरू की जाये
  2. एनएस ग्रेड के लिए एनएस 4 से एनएस 7 बनने के लिए डिप्लोमा की बाध्यता को खत्म किया जाये
  3. सभी कर्मचारियों को माइक्रोसॉफ्ट आउटलुट का टाटा स्टील इमेल आइडी दिया जाये, करीब 50 से 60 फीसदी कर्मचारियों के पास अभी ये सुविधा है
  4. कंवेंशनल ग्रेड और एनएस ग्रेड दोनों के लिए कॉमन वेकेंसी निकाला जाये. एनएस ग्रेड के कर्मचारियों को हर वेकेंसी में अप्लाइ करने की अनुमति मिले.
    सरोज पांडेय सीआरएम का सवाल :
  5. सीआरएम में जो लोग कस्टमाइज कोर्स और टीपीडीसी कोर्स कर लिये है, उनको क्रेन में ही एसोसिएट बनाया जाये
  6. सीआरएम में एनएस ग्रेड के कर्मचारी एनएस 3 है, उनको एनएस 4 किया जाये और क्रेन में ही रखा जाये
  7. कर्मचारियों के बच्चों के लिए नौकरी छोड़ो नौकरी पाओ स्कीम लाया जाना चाहिए.
    कोक प्लांट के राजेश कुमार सिंह का सवाल :
  8. .ब्रिज कोर्स में स्ट्रक्चर को आसान बनाया जाए जिससे कि ग्रुप 2 से ग्रुप 3 के लिए जो एग्जाम होता है उसमें रिजल्ट अच्छे से हो जबकि अभी 80 % फेल हो रहे है.
  9. इसीबीएस टेस्ट में सुधार किया जाए ताकि उसमे पूछने वाला प्रश्नों का स्तर जिस सेक्शन में आदमी काम करता हो वही से हो क्योकि अभी 75 % तक पास मार्क है और कर्मचारियों को अपना पर्सनल प्रमोशन में ही दिक्कत हो रहा है.
  10. विभागीय पीओ को यूनियन ओर मैनेजमेंट के सभी पालिसी से जुड़े एग्रीमेंट की सही जानकारी हो ताकि उसे विभागीय कमेटी मेंबर ओर कर्मचारियों के हित से जुड़े कामो में तेजी लायी जाये
  11. टीएमएच में आये दिन होने वाले बेड की कमी को ध्यान मे रखते हुए टीएमएच के ओल्ड ब्लॉक को मल्टीस्टोरी किया जाए ताकि बेड की कमी को दूर किया जा सके. (नीचे देखे पूरी रिपोर्ट)
विदाई समारोह की तस्वीर.
  1. नरेंद्र सिंह वाटर मैनेजमेंट (नीचे पढ़े पूरे सवाल और किसने क्या कहा)
  2. हमारे यहां एनएस ग्रेट और स्टील ग्रेट का कोई भी आईबी नहीं बना जब से डिपार्टमेंट बना है किसी तरह का कोई आई बी समझौता काफी दिनों से लंबित है.
  3. हमारे यहां में मैनपावर का मुद्दा काफी दिनों से लंबित है और सेफ्टी और हमारे विभाग में कर्मचारियों का रेस्ट रूम और बैठने की सही व्यवस्था सही नहीं है.
  4. हमारे यहां कैंटीन की ट्रॉली प्वाइंट की व्यवस्था काफी खराब है जहां-जहां ट्रॉली प्वाइंट है वहां में क्वालिटी सुधार होना चाहिए.
  5. वेब सिस्टम में सुधार और जल्द से जल्द उसको लागू किया जाए काफी दिनों से लंबित है.
    कोक प्लांट के आरसी झा का पूछा गया सवाल : (नीचे पढ़े पूरे सवाल और किसने क्या कहा)
  6. फ्लेक्सी पंचिंग : वर्तमान में कर्मचारियों को उनके शिफ्ट शुरू होने के समय से एक मिनट भी देर होने से आधे घंटे का वेतन काट लिया जाता है जबकि पहले 15 मिनट आगे तक पंच करने का प्रावधान था. इस कारण छुट्टी बाकी रहते हुए भी कर्मचारियों का वेतन कट जाता है जबकि अधिकारियों के लिए एक घण्टे पहले से एक घण्टे बाद तक की अवधि में कभी भी पंच करने की व्यवस्था है. अध्यक्ष से अनुरोध किया गया कि इस पर बात कर कर्मचारियों के लिए भी फ्लेक्सी पंचिंग की सुविधा उपलब्ध करें.
  7. कर्मचारियों के कुछ वर्गों में एक पद पर चार वर्ष रहने के पश्चात टाइम बॉन्ड प्रोमोशन की सुविधा उपलब्ध है परंतु एसोसिएट और सुपरवाइजर वर्गों में यह सुविधा नहीं है और करीब 5 हजार के करीब कर्मचारी एक ही पद पर 10 से 25 वर्षों तक बिना किसी प्रमोशन के कार्य कर रहे हैं. इन कर्मचारियों के लिए भी टाइम बॉण्ड प्रमोशन की सुविधा उपलब्ध कराई जाए.
  8. एनएस ग्रेड के कर्मचारियों को डिपेंडेंट रिलेशन के इलाज की सुविधा उपलब्ध कराई जाए.
  9. एनएस ग्रेड के कर्मचारियों के वाहन भत्ता समेत अन्य भत्तों को समान किया जाए.
  10. एनएस 7 यानी ग्रुप थ्री में जाने के लिए डिप्लोमा की बाध्यता खत्म की जाए. कर्मचारियों को अनुभव के आधार पर ग्रुप थ्री में प्रोमोशन की सुविधा दी जाए.
  11. कम्पनी के कई विभागों के कुछ सेक्शन में एनएस के ग्रुप 4 का पद नहीं है. इस कारण जो जूनियर इंजीनियर एनएस 7 में आते हैं, अगर वो ऑफिसर नहीं बन पाते तो एनएस 9 में जाकर रुक जाएंगे जबकि वही जूनियर इंजीनियर आइएल 6 बन सकता है इसीलिए हर विभाग के सभी सेक्शन में ग्रुप 4 का पद सृजित की जाए.
  12. कर्मचारी पुत्रों के लिए 500 पदों की बहाली की प्रक्रिया को जल्दी सम्पन्न कराई जाए एवं भविष्य में और बहाली के लिए अवसर प्रदान किए जाएं.
Team Sharp Bharat B

Team Sharp Bharat B

Related Posts

Tata steel new timing : टाटा स्टील के कर्मचारियों की 1 नवंबर से ड्यूटी का समय बदलेगा, मैनेजमेंट और यूनियन ने लिया फैसला, आगे की यह है योजना
कारपोरेट व यूनियन

Tata steel new timing : टाटा स्टील के कर्मचारियों की 1 नवंबर से ड्यूटी का समय बदलेगा, मैनेजमेंट और यूनियन ने लिया फैसला, आगे की यह है योजना

October 13, 2026
Tata steel officer recruitment : टाटा स्टील में कर्मचारी बनेंगे ऑफिसर, निकली आंतरिक बहाली
कारपोरेट व यूनियन

Tata steel officer recruitment : टाटा स्टील में कर्मचारी बनेंगे ऑफिसर, निकली आंतरिक बहाली

October 13, 2026
Tata steel production delivery figure : टाटा स्टील ने दूसरी तिमाही और पहली छ:माही में किया जबरदस्त प्रदर्शन, जमशेदपुर और कलिंगानगर प्लांट में हुआ सबसे बेस्ट प्रोडक्शन, विदेशों में भी तेजी
कारपोरेट व यूनियन

Tata steel production delivery figure : टाटा स्टील ने दूसरी तिमाही और पहली छ:माही में किया जबरदस्त प्रदर्शन, जमशेदपुर और कलिंगानगर प्लांट में हुआ सबसे बेस्ट प्रोडक्शन, विदेशों में भी तेजी

October 8, 2026
Next Post
jamshedpur-crime-diary-जमशेदपुर क्राइम डायरी-1. बर्मामाइंस से मारपीट का आरोपी गिरफ्तार, 2. सीतारामडेरा से दो आरोपी को भेजा जेल

jamshedpur-crime-diary-जमशेदपुर क्राइम डायरी-1. बर्मामाइंस से मारपीट का आरोपी गिरफ्तार, 2. सीतारामडेरा से दो आरोपी को भेजा जेल

jamshedpur-crime-परसुडीह में नाबालिग को भगाने के आरोपी के परिजनों ने नाबालिग के घर में घुसकर की तोड़फोड़, हंगामा

jamshedpur-crime-परसुडीह में नाबालिग को भगाने के आरोपी के परिजनों ने नाबालिग के घर में घुसकर की तोड़फोड़, हंगामा

jamshedpur-shiksha-uthan-nyas-शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास जमशेदपुर विभाग की घोषणा, शिवप्रकाश शर्मा बने संयोजक

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata motors week off change : टाटा मोटर्स की छुट्‌टी में बदलाव, 1 अक्टूबर को अवकाश, रविवार को कर्मचारी करेंगे ड्यूटी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel gail agreement : टाटा स्टील के 17 प्रतिष्ठानों में होगी पीएनजी की आपूर्ति, गेल और टाटा स्टील के बीच समझौता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur BIG accident: सोनारी मरीन ड्राइव में भीषण सड़क हादसा, मंत्री दीपिका पांडे सिंह की बेटी समेत 4 की मौत

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Jamshedpur rural bhajan sandhya : नरवा पहाड़ पूजा पंडाल में प्रस्तुत भजनों पर झूमे श्रद्धालु, पूजा कमिटी की ओर से भजन संध्या का हुआ आयोजन

Jamshedpur sad news : झामुमो नेता मोहन कर्मकार की पत्नी माया कर्मकार पंचतत्व में विलीन, अंत्येष्ठी और अंतिम यात्रा में हर दल, समुदाय और समाज के लोगों ने हिस्सा लेकर दी श्रद्धांजलि

Jamshedpur FTS- बिष्टुपुर में शैलेश लोढ़ा का मेगा थिएटर हास्य नाटक ‘डैड्स गर्लफ्रेंड्स’ का मंचन 24 अक्टूबर को

jharkhand ranchi golden bharat expo-रांची में तीन दिवसीय स्वर्णिम भारत एक्सपो का शुभारंभ,विकसित भारत 2047 तक का संकल्प, राज्यपाल संतोष गंगवार, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू रहे मौजूद

Tatanagar visit of rail drm : टाटानगर स्टेशन पर डीआरएम तरुण हुरिया ने सुनी यात्रियों की समस्याएं, चला स्वच्छता अभियान, जल्द चलेंगी दो नई ट्रेनें, नया स्टेशन भी बनेगा

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur rural bhajan sandhya : नरवा पहाड़ पूजा पंडाल में प्रस्तुत भजनों पर झूमे श्रद्धालु, पूजा कमिटी की ओर से भजन संध्या का हुआ आयोजन

Jamshedpur sad news : झामुमो नेता मोहन कर्मकार की पत्नी माया कर्मकार पंचतत्व में विलीन, अंत्येष्ठी और अंतिम यात्रा में हर दल, समुदाय और समाज के लोगों ने हिस्सा लेकर दी श्रद्धांजलि

Jamshedpur FTS- बिष्टुपुर में शैलेश लोढ़ा का मेगा थिएटर हास्य नाटक ‘डैड्स गर्लफ्रेंड्स’ का मंचन 24 अक्टूबर को

jharkhand ranchi golden bharat expo-रांची में तीन दिवसीय स्वर्णिम भारत एक्सपो का शुभारंभ,विकसित भारत 2047 तक का संकल्प, राज्यपाल संतोष गंगवार, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू रहे मौजूद

Tatanagar visit of rail drm : टाटानगर स्टेशन पर डीआरएम तरुण हुरिया ने सुनी यात्रियों की समस्याएं, चला स्वच्छता अभियान, जल्द चलेंगी दो नई ट्रेनें, नया स्टेशन भी बनेगा

India-NewZealand T20-पहले टी-20 मैच में भारत ने न्यूजीलैंड को चार विकेट से हराया, नमन धीर की शानदार बल्लेबाजी

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News