
जमशेदपुर : चक्रधरपुर रेल मंडल के अंतर्गत लोटापहाड़ से महादेवशालय स्टेशन के बीच सबवे बनाने के काम को लेकर रेलवे द्वारा 26 और 27 दिसंबर को ब्लॉक क्लोजर किया जा रहा है. इससे इस रुट में चलने वाली आधा दर्जन से ज्यादा ट्रेने प्रभावित होंगी. 26 और 27 दिसंबर को टाटा इतवारी पैसेंजर को रद्द किया गया है जबकि इतवारी टाटा पैसेंजर राउरकेला के लौट जाएगी. उत्काल एक्सप्रेस टाटानगर न आकर कटक, झारसुगड़ा होकर बिलासपुर जाएगी. ब्लॉक के कारण साउथ बिहार एक्सप्रेस 26 दिसंबर को राजेंद्रनगर स्टेशन से सवा पांच घंटे लेट से खुलेगी. 27 दिसंबर को इस्पात एक्सप्रेस हाव़ड़ा एवं टिटलागढ़ से साढ़े सात घंटे, 26 को मुंबई हावड़ा दुरंतो व 27 को हावड़ा मुंबई दुरंतो भी लेट से खुलेगी. इससे बिहार से आने वाले और राउरकेला की ओर जाने वाले यात्रियों को काफी दिक्कत होगी.








