
राजनगर : सरायकेला-खरसावां जिले के राजनगर थाना क्षेत्र उत्क्रमित मध्य विद्यालय मैदान में मंगलवार को लोक सुनवाई पर्यावरण स्वीकृति हेतु एवं रुंगटा माइन्स लिमिटेड चालियामा स्टील प्लांट के विस्तारीकरण को हुई. जहां चालियामा, बांक साई, कुजू, आराहासा एवं मिड़की गांव में कंपनी का विस्तारीकरण जिसकी उत्पादन क्षमता 2.8805 मिलियन टन प्रति वर्ष से 7.0185 मिलियन टन प्रति वर्ष करने का लक्ष्य रखा गया. वहीं लोक सुनवाई में झारखंड राज्य प्रदूषण नियंत्रण पदाधिकारी समेत जिला के कई वरीय पदाधिकारी उपस्थित हुए. कई महत्वपूर्ण बिंदुओ पर निर्णय लिया गया. इसमें कंपनी स्थापित जमीनदाताओं को और विस्थापितों को प्राथमिकता के तौर पर नौकरी देने से संबंधित एवं आसपास के लगभग 10 किलोमीटर दायरे में आने वाले सभी गांव में विकास से संबंधित कार्य जैसे सड़क, स्कूल,अस्पताल, कॉलेज, पेयजल से संबंधित कई मांगे रखी गई. हालांकि रुंगटा माइंस के विस्तारीकरण को लेकर सभी लोंगो ने सहमति जताई क्योंकि विस्तारीकरण होने से आसपास क्षेत्रों में रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे. कई बेरोजगार युवक, जो रोजगार की तलाश में अन्य राज्य जाने को मजबूर थे. (नीचे पूरी खबर देखें)

उस पलायन पर नियंत्रण हो पाएगा और ज्यादा से ज्यादा लोगों को रोजगार मिल पाएगा. लोक सुनवाई में पर्यावरण विभाग से संजय श्रीवास्तव ( हेड ऑफिस रांची), जितेन्द्र कुमार सिंह( क्षेत्रीय पदाधिकारी जमशेदपुर), अनुमंडलाधिकारी राम कृष्ण कुमार, अंचलाधिकारी धनंजय कुमार उपस्थित थे. लोक सुनवाई में झारखंड आन्दोलनकारी नेता अनिल कुमार महतो, प्रखंड प्रमुख बिशु हेम्ब्रम, उप प्रमुख विनय कुमार सिंहदेव, भाजपा नेता गणेश महाली, धरमा मुर्मू, सांसद प्रतिनिधि मोतीलाल गौड़, जिला परिषद सदस्य चामी मुर्मू, लक्ष्मी टुडू, मेघराय मार्डी, बीजू बास्के, हेमंत सिंहदेव, हेमांशु प्रधान, भुबनेश्वर महतो, कमलेश्वर महतो, दशमत मार्डी, हरेकृष्ण प्रधान, चालियामा गांव के ग्राम प्रधान सुजीत कुमार नायक, गीता सुंडी, झिंगी बांकिरा, छोटेलाल जारिका, सालुका जारिका, मनोज लोहर, सिकंदर हेम्ब्रम, नवीन कुमार प्रधान, राष्ट्रपति सरदार, नीलो गिरी, चांदनी तापे ने कम्पनी विस्तारीकरण का समर्थन करते हुए अधिक से अधिक लोगों को रोजगार देने की मांग की. ग्रामीणों की बातें सुनने के बाद कम्पनी के जेवीपी बीके सिंह ने कहा कि क्षेत्र में पर्यावरण प्रदूषित न हो, इसके लिए कम्पनी 24 घंटे मशीन चलाते हैं. उन्होंने कहा कि कम्पनी स्थानीय को भी रोजगार दिया जा रहा है. आने वाले दिनों में मे भी रोजगार देने का काम करेंगे. उन्होंने कहा कि सरायकेला तक जाने वाली सड़क का जहां तक सवाल है ग्रामीण जमीन देने को तैयार हो जाये, सड़क बना दिया जायेगा.



