
जमशेदपुर : टाटा समूह की ओर से आयोजित वाले टटा क्रुसिबल कैंपस क्विज का 18वां संस्करण एक बार फिर से शुरू कर दिया गया. इस साल भी ऑनलाइन तरीके से ही इसका आयोजन होगा. इसके लिए रजिस्ट्रेशनरू कर दिया गया है. 7 फरवरी से 7 मार्च 2022 तक लोग इसके लिए अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते है. टाटा क्रुसिबल क्विज भारत ही नहीं बल्कि दुनिया में ज्ञान के आदान प्रदान और युवाओं के मस्तिष्क को तीक्षण बनाने में अहम भूमिका निभाती है. पहली बार इसका ऑनलाइन संस्करण की शुरुआत वर्ष 2020 में की गयी थी, जब कोरोना की पहली लहर आयी थी. उस विपरित परिस्थितियों में भी इसका आयोजन किया गया. ऑनलाइन क्विज में सही लोगों का चयन हो, इसके लिए कई सारे तकनीक का इस्तेमाल किया गया है. फाइनलिस्ट का सेल्फ डिक्लेरेशन, प्रोक्टर्ड सिस्टम के जरिये इसकी मोनिटरिंग की जाती है ताकि कोई इसमें गलत तरीके से क्विज में जीत हासिल नहीं कर लें. साफ-सूथरा आयोजन को लेकर कई सारे अहम कदम उठाये गये है. इसके तहत इस बार पूरे देश को 24 कलस्टर में विभक्त किया गया है. इसके दो राउंड के बाद टॉप 12 फाइनलिस्ट का चयन, हर कलस्टर से होगा. इसके बाद सबको इंट्री कराया जायेगा. इसके बाद इन सारे को चार जोन साउथ, इस्ट, वेस्ट और नार्थ में विभक्त कर दिया जायेगा. कैम्पस क्विज के ऑनलाइन संस्करण के लिए, देश को 24 समूहों में विभाजित किया गया है और ऑनलाइन प्रीलिम्स के दो स्तरों के बाद, प्रत्येक क्लस्टर से शीर्ष 12 फाइनलिस्ट को वाइल्ड कार्ड फाइनल के लिए आमंत्रित किया जाएगा, जिसमें से शीर्ष 6 फाइनलिस्ट 24 में प्रतिस्पर्धा करेंगे. इन 24 समूहों को आगे चार क्षेत्रों- दक्षिण, पूर्व, पश्चिम और उत्तर में बांटा गया है और प्रत्येक क्षेत्र में 6 क्लस्टर शामिल होंगे. इसके विजेता को जोनल फाइनल के लिए चयन किया जायेगा. कलस्टर फाइनल के विजेता को 35 हजार रुपये और उपविजेता को 18 हजार रुपये दिया जायेगा. जो चार लोग जोनल फाइनल में होंगे, वे लोग नेशनल फाइनल में क्विज का सामना कर सकेंगे. चार जोनल फ़ाइनल में विनर सीधे राष्ट्रीय फ़ाइनल के लिए क्वालीफाई करेंगे. चार जोनल फ़ाइनल से उपविजेता वाइल्ड कार्ड फ़ाइनल में प्रतिस्पर्धा करेंगे और 4 में से 2 उपविजेता राष्ट्रीय फ़ाइनल के लिए क्वालीफाई करेंगे. कुल मिलाकर, 6 फाइनलिस्ट राष्ट्रीय फाइनल में प्रतिस्पर्धा करेंगे और शीर्ष स्कोरर को राष्ट्रीय चैंपियन के रूप में ताज पहनाया जाएगा, जिसे प्रतिष्ठित टाटा क्रूसिबल ट्रॉफी के साथ 2.5 लाख रुपये का भव्य पुरस्कार मिलेगा. सारे अवार्ड पर टैक्स की कटौती भी की जायेगी. टाटा संस के कारपोरेट ब्रांड व मार्केटिंग के वाइस प्रेसिडेंट एडरियर टेरन ने कहा कि कोरोना को देखते हुए नीति और सिद्धांतों के साथ ऑनलाइन क्विज का आयोजन होगा. इससे युवाओं में सकारात्मक ऊर्जा का संचार हो सकेगा. डिजिटल स्पेस से सारे लोगों को लाभ मिलेगा. इस क्विज में क्विज मास्टर गिरी बाला सुब्रमण्यम अक्का पिगब्रेन पूरे क्विज का संचालन करेंगे. सारे अवार्ड को टाटा क्लिक के माध्यम से सम्मानित किया जायेगा. जो लोग इसके नियम, रजिस्ट्रेशन और अन्य जानकारी के लिए www.tatacrucible.com पर क्लिक कर सकेंगे.





