जमशेदपुर : भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआइआइ) के झारखंड काउंसिल के नये अध्यक्ष (चेयरमैन) तापस साहू को बनाया गया है. जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित वार्षिक समारोह के दौरान नयी कमेटी की घोषणा की गयी. टाटा मोटर्स के जमशेदपुर प्लांट के प्लांट हेड विशाल बादशाह को वाइस चेयरमैन बनाया गया है. बिष्टुपुर स्थित एक होटल में आयोजित वार्षिक कार्यक्रम के दौरान नये पदाधिकारियों की घोषणा की गयी. तापस साहू हाइको इंजीनियर्स प्राइवेट लिमिटेड के एमडी सह सीइओ है और अभी सीआइआइ झारखंड के वाइस चेयरमैन थे. तापस साहू टाटा स्टील के वाइस प्रेसिडेंट कारपोरेट सर्विसेज चाणक्य चौधरी का स्थान लेंगे. साल 2022-2023 के लिए तापस साहू और विशाल बादशाह को नियुक्त किया गया है. (नीचे देखिये कौन है नये चेयरमैन और वाइस चेयरमैन)

कौन है नये चेयरमैन
तापस साहू हाइको इंजीनियर्स के एमडी सह सीइओ है . वे बीइ और एमबीए की डिग्री लेने के बाद से लगातार हेवी फेब्रिकेशन जॉब के काम में करीब 20 साल से लगे हए है. उनकी कंपनी के जमशेदपुर के अलावा ओड़िशा और कर्नाटक में भी प्लांट है. वे इससे पहले सीआइआइ झारखंड के वाइस चेयरमैन थे. वे जमशेदपुर जोनल काउंसिल के सीआइआइ के अध्यक्ष रह चुके है जबकि यंग इंडियंस झारखंड चैप्टर के भी चेयरमैन रहे है. उनको कई तरह के अवार्ड भी मिल चुके है. राष्ट्रीय निर्माण रत्न अवार्ड भी उनको देश के विकास में अहम भूमिका निभाने के लिए दिया जा चुका है. वे कई सारे इंजीनियरिंग और ग्रेजुएट कॉलेजों में विजिटिंग फैकल्टी के तौर पर काम क रहे है. वे सिक्स सिग्मा ग्रीन बेल्ट होल्डर है. टाटा मोटर्स के प्राइमा, टी 1 रेसिंग ट्रक, डिफेंस की गाड़ियों के लिए स्पेशल तरीके से उपकरणों को बना चुके है. वे जरूरतमंदों की मदद करने के लिए जाने जाते है और कई तरह के आइटीआइ और स्कूल का संचालन और स्किल डेवलपमेंट की दिशा में कई तरह के कदम उठाते है. (नीचे देखे नये वाइस चेयरमैन के बारे में)

कौन है नया वाइस चेयरमैन
टाटा मोटर्स के जमशेदपुर प्लांट के हेड विशाल बादशाह को सीआइआइ झारखंड का वाइस चेयरमैन नियुक्त किया गया है. विशाल बादशाह के पास विभिन्न भौगोलिक क्षेत्रों में ऑटोमोटिव, इंजीनियरिंग और निर्माण उपकरण संगठनों में विनिर्माण और व्यवसाय प्रबंधन के क्षेत्र में लगभग तीन दशकों का समृद्ध, विविध अनुभव है. भारत की सबसे बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनी टाटा मोटर्स में एक नए इंजीनियरिंग स्नातक के रूप में शामिल होने के बाद, श्री बादशाह विकसित हो गए हैं और वर्तमान में जमशेदपुर प्लांट के प्रमुख हैं. उनकी मुख्य दक्षताओं और रुचि के क्षेत्रों में सामरिक व्यापार योजना, आपूर्ति श्रृंखला प्रबंधन, परिवर्तन प्रबंधन, नया उत्पाद परिचय, दुबला विनिर्माण इत्यादि हैं. एक गहरी समस्या समाधानकर्ता, अब वह टाटा मोटर्स की वाणिज्यिक वाहन व्यापार इकाई की उद्योग 4.0 यात्रा का नेतृत्व कर रहे हैं और डिजिटल वैल्यू चेन चला रहे हैं. विशाल को व्यवसाय की गहरी समझ है और इसने व्यवसाय में बदलाव और लाभप्रद वृद्धि को प्रेरित किया है. वह लोगों के प्रेरक हैं और दीर्घकालिक संगठनात्मक प्रदर्शन को सुनिश्चित करने के लिए सशक्तिकरण, संचार और सहयोग में विश्वास करते हैं. उन्होंने सीआईआई झारखंड मैन्युफैक्चरिंग एंड इंजीनियरिंग पैनल के संयोजक के रूप में भी काम किया है और सीआईआई पूर्वी क्षेत्र और सियाम, निवेश, जेएमए जैसे कई अन्य प्रतिष्ठित भारतीय ऑटोमोबाइल संगठनों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है.





