
जमशेदपुर : जमशेदपुर के सीतारामडेरा थाना अंतर्गत भालूबासा में राहुल गुप्ता के घर के बाहर हवाई फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने फरार चल रहे मनीष कुमार सिंह को गिरफ्तार किया है. इस मामले में पुलिस ने अन्य आरोपियों को पहले ही जेल भेज दिया है. घटना 20 जुलाई 2021 की है. राहुल गुप्ता के घर के बाहर स्कार्पियो में हवाई फायरिंग की गई थी. इधर पुलिस ने मोबाइल छिनतई करने के मामले में अमर नायक को गिरफ्तार किया है. अमर की निशानदेही में पुलिस ने मोबाइल भी बरामद किया है. 20 सितंबर को थाना क्षेत्र के एपेक्स अस्पताल के पास से एक महिला से मोबाइल छिनतई की घटना घटी थी. पुलिस ने दोनो को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.







