
जमशेदपुर : टाटा मोटर्स के जमशेदपुर प्लांट में ग्रेड रिवीजन को लेकर वार्ता चल रही है. इस वार्ता के तहत लगातार दो बार से वार्ता हुई है, लेकिन अब तक कोई नतीजा सामने नहीं आया है. वैसे सूत्र बता रहे है कि इस बार का वेज रिवीजन समझौता पांच साल का होने वाला है. करीब 6000 कर्मचारियों के लिए यह वेज रिवीजन समझौता लागू होगा, जिसके तहत मासिक 10 हजार रुपये से लेकर 14 हजार रुपये तक की बढ़ोत्तरी संभव है. वैसे अंदरखाने बात तो यह भी चल रही है कि वेज रिवीजन के साथ इस बार भी स्थायीकरण हो सकता है. कई कर्मचारियों का स्थायीकरण किया जा सकता है. वेतनमान में बढ़ोत्तरी के साथ ही कंपनी में नयी बहाली का भी रास्ता साफ करने की कोशिश की जा रही है. टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष गुरमित सिंह तोते और महामंत्री आरके सिंह संयुक्त रुप से इसके लिए प्रयास कर रहे है. लगातार मेहनत कर रहे है. आपको बता दें कि वेज रिवीजन समझौता लंबित है, जिसको तत्काल पूरा करने के लिए लगातार कोशिशें की जा रही है और दो बार इसको लेकर वार्ता हो चुकी है. आपको बता दें कि 31 मार्च 2022 से वेज रिवीजन जमशेदपुर में लंबित होने जा रहा है. इसके अलावा पुणे के कॉमर्शियल वेहिकल यूनिट में 31 अगस्त 2021, पुणे के ही पैसेंजर वेहिकल यूनिट में 31 मार्च 2022, मुंबई प्लांट में 31 दिसंबर 2021, लखनऊ प्लांट में 31 मार्च 2020, पंतनगर में 31 मार्च 2022, सानंद पैसेंजर वेहिकल प्लांट में 30 सितंबर 2020 से ही लंबित हो चुका है जबकि यूके प्लांट में बनने वाले जगुआर लैंड रोवर के प्लांट में 1 अप्रैल 2021 से लंबित है. इस कारण टाटा मोटर्स प्रबंधन ने तय किया है सभी प्लांट में समय पर वेज रिवीजन समझौता कर लिया जाये. इसको लेकर यूनियन भी तैयारी कर रही है.




