
जमशेदपुर : टाटा वर्कर्स यूनियन के डिप्टी प्रेसिडेंट अरविंद पांडेय का धूमधाम के साथ जन्मदिन मनाया गया. इस जन्मदिन के बहाने यूनियन और समाज मे अपनी पकड़ को अरविंद पांडेय और उनके अनन्य साथी सहायक सचिव नितेश राज ने प्रदर्शित करने में कामयाब हुए. उनकर जन्मदिन के मौके पर जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू रॉय और जुगसलाई के विधायक मंगल कालिंदी, टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष आर रवि प्रसाद, महासचिव सतीश कुमार सिंह, मजदूर नेता राकेश्वर पांडेय, इंटक नेता सह कांग्रेस के जिला अध्यक्ष विजय खान, अदित्यपुर के मेयर बिनोद श्रीवास्तव, झामुमो नेता पवन कुमार, राजद नेता पुरेन्द्र नारायण सिंह, बबन राय, कांग्रेस नेता अजय सिंह, धर्मेंद्र प्रसाद समेत यूनियन के कमेटी मेंबर और समाज के लगभग सभी वर्गों के लोगो ने हिस्सा लिया.

टाटा वर्कर्स यूनियन के पूर्व डिप्टी प्रेसिडेंट संजीव चौधरी उर्फ टुन्नू चौधरी नही आये जो चर्चा का विषय बना हुआ था. वैसे यूनियन में एक वक्त अरविंद पांडेय और नितेश राज के साथ टुन्नू चौधरी कर संबंध बड़े और छोटे भाई जे रहर है. लेकिन आमंत्रित करने के बावजूद नही आना खुद अरविंद पांडेय और नितेश राज को काफी नागवार और अप्रत्याशित लगा.

वैसे इस कार्यक्रम के दौरान अरविंद पांडेय के 43वे जन्मदिन पर 43 पाउंड का केक काटा गया और 43 किलो का माला पहनाकर स्वागत किया गया. इस दौरान रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें सारे लोगो ने हिस्सा लिया.


















