
जमशेदपुर : टाटा स्टील के ट्यूब डिवीजन के कर्मचारियों को कार्यस्थल पर वर्ल्ड क्लास सुविधा देने के पहल के तहत प्रबंधन की ओर से बुधवार को टयूब डिविजन में ड्राइवर केबिन का शुभारंभ किया गया. ट्यूब डिवीजन के जेडीसी की ओर से इसके लिए पहल किया गया था जिसपर यह सुविधा मिली है. ड्राइवर केबिन का शुभारंभ ट्यूब डिविजन के ईआईसी संजय एस सहनी, सप्लाई चेन एंड इपीए मैनेजमेंट के चीफ देवाल नारायण, ई एंड एम मेंटेनेंस हेड, संतोष कुमार, एचआरएम हेड भावुक गुप्ता, जेडीसी के वाइस चेयरपर्सन ब्रजेश कुमार सिंह समेत सभी विभागीय कमेटी मेंबर, ड्राइवर व इससे जुड़े कर्मचारी उपस्थित थे.





