
जमशेदपुर : टाटा स्टील से मार्च महीने में रिटायर्ड 36 कर्मचारियों को बुधवार की शाम माइकल जान आडिटोरियम में विदाई दी गई. विदाई समारोह में बतौर मुख्य अतिथि यूनियन महामंत्री सतीश कुमार सिंह मौजूद थे. महामंत्री ने सभी कर्मचारियों से बारी-बारी से उनका कुशलक्षेम पूछा तथा पुरी गेस्ट हाउस, बेंजामिन रेस्ट हाउस, कैंसर रेस्ट हाउस की सुविधा की जानकारी दी. साथ ही उन्हें आश्वास्त किया कि यूनियन उनके साथ हर पल खड़ी रहेगी. साथ ही उनके बेहतर रिटायरमेंट लाइफ के लिए शुभकामनाए दी. समारोह का संचालन यूनियन के उपाध्यक्ष शहनवाज आलम ने तथा धन्यवाद ज्ञापन सहायक सचिव सरोज सिंह ने दिया. मौके पर डिप्टी प्रेसिडेंट शैलेश सिंह, कोषाध्यक्ष हरिशंकर सिंह, नीतेश राज, संजीव तिवारी, शत्रुघन राय, संजय सिंह आदि मौजूद थे.





