
जमशेदपुर : टाटा स्टील निबंधित श्रमिक पुत्र-पुत्रियों ने प्रबंधन और यूनियन के खिलाफ मंगलवार को यूनियन कार्यालय के समक्ष एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया. इन्होंने बीते 8 मार्च को निबंधित श्रमिक पुत्रों के लिए हुए बहाली प्रक्रिया को रद्द करते हुए वरीयता के आधार पर निबंधित श्रमिक पुत्रों को बहाल किए जाने की मांग की है. साथ ही चेतावनी दिया है कि अगर प्रबंधन और यूनियन उनकी मांगों पर गंभीरता नहीं दिखाती है तो आने वाले दिनों में अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन किया जाएगा. इसकी जानकारी देते हुए निबंधित श्रमिक यूनियन ने बताया कि यूनियन और प्रबंधन के मिलीभगत से बहाली प्रक्रिया में धांधली हुई है, जिसे रद्द नहीं किया गया तो हजारों निबंधित श्रमिक पुत्रों का भविष्य अंधकार में हो जाएगा. हालांकि टाटा प्रबंधन ने बहाली में गड़बड़ी करने वाले आठ कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की है, जो आज सलाखों के पीछे हैं. निबंधित पुत्र-पुत्री जो आंदोलन में शामिल थे, उसमें वीके रॉय, आरएन मंडल, तुलसी कुमारी, नीलम कुमारी, सीमा कुमारी,संतोष कुमार ओझा, दलीप, शेखर कुमार, राजीव कुमार, राजेश तांडी, बंटी सिंह रानी महतो, राकेश कुमार, बबिता, उपेन्द्र कुमार, सुदामा समेत अन्य लोग शामिल थे.












