
जमशेदपुर : बैंकों के कर्मचारी एक बार फिर से आंदोलन करने की तैयारी है. केंद्र सरकार के खिलाफ मार्च माह में फिर से हड़ताल हो सकता है. इसको लेकर तैयारी की जा रही है. गुरुवार को बैंकों के कर्मचारियों ने गुरुवार को बैंकों के आगे जुटकर केंद्र सेरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया और नारेबाजी की.
इन लोगों का कहना है कि वेज रिवीजन समझौता में काफी कम वेतन बढ़ोत्तरी करने का प्रयास किया जा रहा है जबकि 20 फीसदी तक की बढ़ोत्तरी वेतन में होना जरूरी है. अभी 13.50 फीसदी ही बढ़ोत्तरी की जा रही है जबकि पिछली बार 15 फीसदी ही वेतन बढ़ रहा है. इन लोगों ने केंद्र सरकार पर हठधर्मिता कर बैंकों के कर्मचारियों को नीचा दिखाने का काम किया जा रहा है, जो पूरी तरह गलत है.
आइबीए और सरकार के बीच ऐसी स्थिति पैदा हो गयी है कि लोगों का चलना ही मुश्किल हो गया है. बैंक कर्मचारियों ने घोषणा की है कि इसको लेकर वे लोग आर या पार की लड़ाई लड़ेंगे. सरकार पर उद्योगपतियों के पक्ष में सिर्फ काम करने की बात कहीं.







