
जमशेदपुर : टाटा स्टील की अनुषंगी इकाई जुस्को (अब नाम टाटा स्टील यूटिलिटीज एंड इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी के नाम से जाना जाता है) के तीन कर्मचारियों को सेवानिवृत होने के बाद विदाई दी गयी. जिनको विदाई दी गयी, उसमें उमेश राय, लखविंदर सिंह और दुर्लभ कुमार शामिल है. इन तीनों ने पहले टाटा स्टील में नौकरी ज्वाइन किया था और जब वर्ष 2005 में जुस्को का गठन हुआ, तब वे लोग जुस्को में चले गये और पूरी सेवा निष्ठापूर्वक की.
जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित जुस्को श्रमिक यूनियन के कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उनको विदाई दी गयी. इस विदाई समारोह के दौरान जुस्को यूनियन के अध्यक्ष रघुनाथ पांडेय, महासचिव वीडी गोपाल कृष्णा समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद थे. यूनियन अध्यक्ष रघुनाथ पांडेय ने इन सारे कर्मचारियों से अपील की है कि वे लोग हमेशा की तरह सहयोग करते रहे और कंपनी के साथ ही यूनियन को भी मजबूत बनाने में उनका सहयोग करें.








