जमशेदपुर : टाटा स्टील के कर्मचारियों के पेट्रोल एलाउंस को बढ़ाने को लेकर हुए समझौता को टाटा स्टील के कोलियरी और टिस्को ग्रोथ शॉप (टीजीएस) समेत तमाम सेंटरों में लागू कर दिया गया है. इसको लेकर टाटा स्टील के कर्मचारियों में खुशी की लहर देखा गया है. टाटा स्टील के कोलियरी और टिस्को ग्रोथ शॉप में इसको लागू करने के लिए सूचना जारी कर दी गयी है. इस नये समझौता से हर जगह तारीफ हो रही है कि हर बार 300 रुपये से लेकर 350 रुपये की बढ़ोत्तरी होती थी, लेकिन अब 500 से 550 रुपये तक की बढ़ोत्तरी हो रही है. सबसे ज्यादा तारीफ तो यह है कि किसी तरह का कोई बाध्यता या अंतर नहीं रखा गया है, सबका सामान तौर पर रेट तय कर दिया गया है. टिस्को ग्रोथ शॉप के महामंत्री शिवलखन सिंह ने बताया कि टिस्को ग्रोथ शॉप में समझौता को लागू कर दिया गया है. इससे काफी कर्मचारी खुश है. हर ओर इस समझौता की तारीफ की जा रही है. यह दूरगामी लाभ देने वाला समझौता है, जिससे लाभ होगा और टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव चौधरी टुन्नु, महामंत्री सतीश सिंह और डिप्टी प्रेसिडेंट शैलेश सिंह ने अपने नेतृत्वक्षमता को साबित किया है. इसी तरह टाटा स्टील के वेस्ट बोकारो डिवीजन के राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन के महासचिव संतोष महतो ने कहा है कि इस समझौता से काफी लाभ होगा. उन्होंने कहा कि कोलियरी के मजदूर भी काफी खुश है. इतना ज्यादा बढ़ोत्तरी पेट्रोल एलाउंस में काफी ज्यादा है. टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव चौधरी टुन्नु, महामंत्री सतीश सिंह और डिप्टी प्रेसिडेंट शैलेश सिंह के दूरगामी सोच का नतीजा है कि पेट्रोल एलाउंस के सारे अंतर को समाप्त कर सबको लाभ पहुंचाया गया है.






