जमशेदपुर :टाटा स्टील में कुछेक अहम बदलाव किये गये है. टाटा स्टील के चीफ मार्केटिंग फाइनांस आइएल 3 को आइएल 3 से आइएल 2 पर प्रोमोशन दिया गया है. उनको आइएल 3 स्तर पर रहते हुए 15 जनवरी से नये पद पर भेजा गया था. लेकिन अब उनको प्रोमोशन दिया गया है. 15 जुलाई से यह बदलाव किया गया है. इसी तरह हेड सीपी रॉ मैटेरियल आइएल 3 क्लाइंट पार्टनर भाष्कर बंधोपाध्याय का तबादला हेड सीपी मार्केटिंग एंड सेल्स क्लाइंट पार्टनर के रुप में कर दिया गया है. दूसरी ओर, टाटा स्टील माइनिंग लिमिटेड में पदस्थापित विश्वदेब दासगुप्ता को आइएल 3 को हेड सीपी आरएम बनाया गया है. वहीं, चीफ मार्केटिंग एंड सेल्स एंड सप्लाइ चेन संजीव कुमार विश्वास को भी आइएल 2 पर प्रोमोशन दिया गया है. वे आइएल 3 के पद पर ही नये पद पर आसीन करा दिया गया था. इसी तरह हेड कॉमर्शियल आइएल 3 रवि शर्मा को सीनियर मैनेजर कॉमर्शियल मैनफैक्चरिंग शॉप कांट्रैक्ट के पद पर पदस्थापित किया गया है. वे आइएल 4 स्तर पर पदस्थापित थे. हेड ऑपरेशन ब्लास्ट फर्नेस ए टू एफ ब्लास्ट फर्नेस इएंडडी महेश कुमार अग्रवाल को अब तबादला करते हुए हेड ऑपरेशन आइएल 3 जी ब्लास्ट फर्नेस बनाया गया है. चीफ प्रोडक्ट रिसर्च आर3एस डॉ सिद्धार्थ मिश्रा को भी प्रोमोशन दिया गया है. वे आइएल 2 में प्रोमोशन दिये गये है. दूसरी ओर, आइएल 3 के हेड कॉमर्शियल स्टील व सीमेंट प्रोक्योरमेंट उज्जवल कुमार का तबादला कर दिया गया है. कॉमर्शियल मैनुफैक्चरिंग कॉमर्शियल के रुप में तबादला कर दिया गया है. ये सारे बदलाव 15 जुलाई से लागू कर दिया गया है.





