जमशेदपुर : टाटा स्टील ने अपने तीन प्लांट के लिए बहाली निकाली है. कंपनी की ओर से यह बहाली महाराष्ट्र के खपोली प्लांट, उत्तर प्रदेश स्थित साहिबाबाद और ओड़िशा के अंगुल प्लांट के लिए बहाली निकाली गयी है. तीनों प्लांट के लिए बहाली के लिए आवेदन करने वाले आवेदकों को तीन साल का फुल टाइम डिप्लोमा इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स, इंस्टूमेंटेशन, मैकेनिकल, मैकॉट्रानिक्स, सिविल, सेरामिक्स, मेटालर्जी, केमिकल इंजीनियरिंग में किसी भी एआइसीटीइ मान्यता प्राप्त संस्थान से किया होना चाहिए. आरडी टाटा टेक्निकल एजुकेशन सेंटर जमशेदपुर या जेएन टाटा टेक्निकल एजुकेशन सेंटर गोपालपुर से डिप्लोमा करने वाले का चयन किया जायेगा. पार्ट टाइम, कॉरेस्पोंडेंस, डिस्टेंस लर्निंग वाले को इसमें कोई मौका नहीं दिया जायेगा. सामान्य जाति वालों को डिप्लोमा इंजीनियरिंग में 55 फीसदी जबकि एससी और एसटी आवेदकों को 50 फीसदी अंक हासिल होना चाहिए. आवेदक का जन्म 1 जुलाई 1990 से 1 जुलाई 2004 के बीच होना चाहिए. एससी और एसटी आवेदक का जन्म 1 जुलाई 1987 से 1 जुलाई 2004 के बीच होना चाहिए. महाराष्ट्र के खपोली प्लांट के लिए आवेदक को महाराष्ट्र का डोमेसाइल होना जरूरी है, अन्य सारे प्लांट के लिए कोई भी डोमेसाइल की अनिवार्यता नहीं तय की गयी है. चयनित व्यक्ति को बेसिक सैलेरी 17530 रुपये प्रतिमाह जबकि सालाना सीटीसी 4.60 लाख प्रति वर्ष का पैकेज दिया जायेगा. आवेदकों को लिखित परीक्षा, इंटरव्यू और मेडिकल पास करना होगा. अगर कोई टाटा समूह से जुड़ा हुआ है तो उसको पहले अपनी कंपनी से एनओसी लाना होगा, तब ही ज्वाइनिंग हो सकेगा. यह भी नियम लगा दिया गया है कि टाटा स्टील के किसी भी प्लांट में तबादला किया जा सकता है. सभी को कम से कम 3 साल का अनुभव होना चाहिए. टाटा स्टील या टाटा स्टील से जुड़ी अन्य कंपनियों में भी तबादला किया जा सकता है. आवेदक को https://tslhr.tatasteel.co.in/recruit/Default.aspx पर अपना अपना आवेदन 31 जुलाई तक जमा कर दिया जाना है. लिखित परीक्षा कब होगी, इसके लिए आवेदक को https://tslhr.tatasteel.co.in/recruit/Default.aspx लिंक पर जाकर परीक्षा की तिथि को देखने को कहा गया है. कंपनी प्रबंधन ने इन सारी बहालियों के लिए निकाले गये आवेदन में चेताया गया है कि सभी लोग सावधान रहे क्योंकि किसी तरह का कोई पैसे का डिमांड कंपनी नहीं करता है और इस तरह का किसी भी तरह के भुगतान के लिए कंपनी प्रबंधन जिम्मेदार नहीं होगी.






