• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Wednesday, August 26, 2026
31 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home राशिफल

horoscope-know-your-day-friday-22nd-july-2022-राशिफल, जानें कैसा रहेगा आपका दिन-शुक्रवार 22 जुलाई 2022

horoscope-know-your-day-friday-22nd-july-2022-राशिफल, जानें कैसा रहेगा आपका दिन-शुक्रवार 22 जुलाई 2022
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

मेष राशि
वाहन चलाते समय सावधान रहें, विशेष तौर पर मोड़ पर, नहीं तो किसी और की लापरवाही की सजा आपको भुगतना पड़ सकता है। आर्थिक पक्ष के मजबूत होने की पूरी संभावना है। अगर आपने किसी शख्स को पैसा उधार दिया था तो आज आपको वो पैसा वापस मिलने की उम्मीद है। प्रभावशाली और महत्वपूर्ण लोगों से परिचय बढ़ाने के लिए सामाजिक गतिविधियां अच्छा अवसर साबित होंगी। मोहब्बत का सफर प्यारा, मगर छोटा होगा। आज आराम के लिए बहुत कम समय है, क्योंकि पहले के टाले हुए काम आपको व्यस्त रखेंगे। आपका हमसफर आपसे सिर्फ कुछ समय चाहता है लेकिन आप उनको समय नहीं दे पाते, जिससे वो खिन्न हो जाते हैं। आज उनकी यह खिन्नता स्पष्टता के साथ सामने आ सकती है। अगर आप अपने जीवनसाथी की छोटी-छोटी बातों को नजरंदाज करेंगे, तो उन्हें बुरा लग सकता है।

वृष राशि
आप आज ऊर्जा से भरपूर होंगे और कुछ असाधारण करेंगे। किसी करीबी रिश्तेदार की मदद से आज आप अपने करोबार में अच्छा कर सकते हैं। जिससे आपको आर्थिक लाभ भी होगा। पड़ोसियों से झगड़ा आपका मूड खराब कर सकता है। लेकिन अपना आपा न खोए, इससे सिर्फ आग और भड़केगी। अगर आप पहल न करें, तो कोई आपसे नहीं झगड़ सकता है। सबसे अच्छा रिश्ता बनाए रखने की कोशिश करें। आज प्रेम की आग में धीरे-धीरे ही सही, लेकिन लगातार जलते रहेंगे। इस राशि के कारोबारियों को आज कारोबार के सिलसिले में अनचाही यात्रा करनी पड़ सकती है। यह यात्रा आपको मानसिक तनाव दे सकती है। नौकरी पेशा लोगों को आज ऑफिस में इधर-उधर की बातें करने से बचना चाहिए। आज आप नए विचारों से परिपूर्ण रहेंगे और आप जिन कामों को करने के लिए चुनेंगे, वे आपको उम्मीद से अधिक लाभ देंगे। संभव है कि महरी या काम वाली बाई की ओर से कोई परेशानी उत्पन्न हो, जिससे आपके व आपके जीवनसाथी को तनाव संभव है।

मिथुन राशि
आज सेहत को देखभाल की आवश्यकता है। दीर्घावधि निवेश से बचिए और अपने दोस्तों के साथ बाहर जाकर कुछ प्रसन्नता के पल बिताएं। अपने जीवनसाथी के साथ बेहतर समझ जीवन में प्रसन्नता, सुकून और समृद्धि लाएगी। अपने प्रिय के लिए बदले की भावना से कुछ हासिल नहीं होगा, बजाय इसके आपको दिमाग शांत रखना चाहिए और अपने प्रिय को अपनी सच्ची भावना से परिचित कराना चाहिए। आज कार्यक्षेत्र में आपकी ऊर्जा घर के किसी मसले को लेकर कम रहेगी। इस राशि के कारोबारियों को आज के दिन अपने साझेदारों पर नजर बनाए रखने की जरुरत है, वो आपको क्षति पहुंचा सकते हैं। जो लोग घर सेे बाहर रहते हैं आज वो अपने सारे काम पूरे करके शाम के समय किसी पार्क या एकांत जगह पर समय बिताना पसंद करेंगे। आज अपने जीवनसाथी का वह अंदाज देखने को मिलेगा, जो उतना अच्छा नहीं है।

कर्क राशि
आपका सबसे बड़ा सपना सच्चाई में बदल सकता है। लेकिन अपने उत्साह को कंट्रोल में रखें, क्योंकि अधिक प्रसन्नता भी परेशानी का सबब बन सकती है। आज आप अपना धन धार्मिक कार्यों में लगा सकते हैं। जिससे आपको मानसिक शांति मिलने की पूरी संभावना है। कोशिश करें की कोई आपकी बातों या काम से आहत न हो और पारिवारिक जिम्मेदारियों को समझें। अचानक मिला कोई सुखद संदेश नींद में आपको मीठे सपने देगा। व्यवसाय में किसी धोखेबाजी से बचने के लिए अपने आंख कान खुले रखें। सामाजिक और धार्मिक समारोह के लिए बेहतरीन दिन है।

सिंह राशि
अपनी शारीरिक चुस्ती-फुर्ती को बनाए रखने के लिए आप आज का दिन खेलने में व्यतीत कर सकते हैं। अगर आप लम्बी अवधि के लिए निवेश करें, तो अच्छा खासा लाभ हासिल कर सकते हैं। अगर आप अपने साथी के विचारों को दरकिनार करेंगे, तो वह अपना आपा खो सकती है। कारोबारी जितना हो अपने कारोबार से जुड़ी बातों को किसी से शेयर न करें। अगर आप ऐसा करते हैं तो आप बड़ी मुश्किल में पड़ सकते हैं। ईमानदारी से अपने मन की बात कहने में घबराएं नहीं। रिश्ते ऊपर स्वर्ग में बनते हैं और आपका जीवनसाथी आज यह साबित कर सकता है।

कन्या राशि
हंसमुख रिश्तेदारों का साथ आपके तनाव को कम करेगा और आपको अवश्यक आराम देगा। आप भाग्यशाली हैं कि आपके ऐसे सगे-संबंधी हैं। इस राशि के विवाहित जातकों को आज ससुराल पक्ष से धन लाभ होने की संभावना है। अपने जीवनसाथी के साथ बेहतर समझ जीवन में खुशी, सुकून और समृद्धि लाएगी। प्रेम का आह्लाद महसूस करने के लिए आप किसी नए व्यक्ति से मिल सकते हैं। आप किसी बड़ी योजना या घटना में भागीदार होंगे, जिसके लिए आपको सराहना और पुरस्कार मिलेंगे। खाली समय में आज आप अपने मोबाइल पर कोई वेब सीरीज देख सकते हैं। अपने साथी पर किया गया संदेह एक बड़ी लड़ाई का रूप ले सकता है।

तुला राशि
मजबूती और निडरता का गुण आपकी मानसिक क्षमताओं में बढ़ोतरी करेगा। किसी भी तरह के हालात को कंट्रोल में रखने के लिए इस गति को बनाएं रखिए। ऐसा लगता है आप जानते हैं कि लोग आपसे क्या चाहते हैं, लेकिन आज अपने खर्चों को बहुत अधिक बढ़ाने से बचें। सामाजिक उत्सवों में सहभागिता का अवसर है, जो आपको प्रभावशाली व्यक्तियों के संपर्क में लाएगा। शाम के लिए कोई खास योजना बनाएं और कोशिश करें कि यह अधिक से अधिक रुमानी हो। आपके पास आज अपनी क्षमताओं को दिखाने के अवसर होंगे। ऑफिस से जल्दी घर जाने का प्लान आज आप ऑफिस पहुंचकर ही कर सकते हैं। घर पहुंचकर आप मूवी देखने या किसी पार्क में परिवार के लोगों के साथ जाने का प्लान बना सकते हैं। आप अपने जीवन की कुछ यादगार शामों में से एक आज अपने जीवनसाथी के साथ बिता सकते हैंं।

वृश्चिक राशि
दोस्त से मिली अच्छी प्रशंसा प्रसन्नता का माध्यम का बनेगी। ऐसा इसलिए है क्योंकि आपने अपनी जीवन को पेड़ की तरह बना लिया है, जो स्वयं तपती धूप में खड़ा होकर और उसे सहकर भी राहगीरों को छांव देता है। परिवार के किसी सदस्य के बीमार पड़ने की वजह से आपको आर्थिक परेशानी आ सकती है, हालांकि इस वक्त आपको धन से ज्यादा उनकी सेहत की चिंता करनी चाहिए। बच्चों के साथ ज्यादा सख्ती उन्हें नाराज कर सकती है। स्वयं को नियंत्रित रखने और यह याद रखने की आवश्यकता है कि ऐसा करने से आप अपने और उनके बीच दीवार खड़ी कर लेंगे। आज प्यार की कमी महसूस हो सकती है। आपके लिए आज बहुत सक्रिय और लोगों से मेल-जोल भरा दिन रहेगा। लोग आपसे आपकी राय मांगेंगे और जो भी आप कहेंगे, उसे बिना सोचे मान लेंगे। दिन अच्छा है दूसरों के साथ-साथ आप अपने लिए भी वक्त निकाल पाएंगे। जीवनसाथी से बहुत ज्यादा उम्मीदें रखना आपको वैवाहिक जीवन में उदासी की ओर ले जा सकता है।

धनु राशि
अपने वजन का ध्यान रखें और अत्याधिक खाने से बचें। आज यदि आप अपने दोस्तों के साथ कहीं घूमने जा रहे हैं तो पैसा सोच समझकर खर्च करें। धन हानि हो सकती है। वैवाहिक बंधन में बंधने के लिए अच्छा समय है। प्यार-मोहब्बत के मामले में जल्दबाजी में कदम उठाने से बचें। आप किसी बड़े व्यावसायिक लेन-देन को अंजाम दे सकते हैं और मनोरंजन से जुड़ी किसी परियोजना में कई लोगों का संयोजन कर सकते हैं। अगर आप शादीशुदा हैं और आपके बच्चे भी हैं तो वो आज आपसे शिकायत कर सकते हैं क्योंकि आप उनको पर्याप्त समय नहीं दे पाते। आपके जीवनसाथी की मांगें तनाव का कारण बन सकती हैं।

मकर राशि
अनजाने ही आपका विचार किसी की भावनाओं को आहत कर सकता है। आपके पिता की कोई सलाह आज कार्यक्षेत्र में आपको धन लाभ करा सकती है। रिश्तेदारों के साथ अपने संबंधों को फिर तरोताजा करने का दिन है। आपको अपनी रसिक कल्पनाओं पर अधिक ध्यान करने की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि संभव है कि वे आज सच हो जाएं। लंबित परियोजनाएं पूरी होने की दिशा में बढ़ेगी। परिवार की जरुरतों को पूरा करते-करते आप कई बार खुद को वक्त देना भूल जाते हैं। लेकिन आज आप सबसे दूर होकर अपने आप के लिए वक्त निकाल पाएंगे। यूं तो जीवन हमेशा कुछ नया और चौंकाने वाली चीज आपके सामने लाता है। लेकिन आज आप अपने जीवनसाथी का एक अनोखा पहलू देखकर प्रसन्नता से चौंक जाएंगे।

कुंभ राशि
आपको लंबे समय से महसूस हो रही थकान और तनाव से आराम मिलेगा। इन परेशानियों से स्थायी निजात पाने के लिए जीवन-शैली में बदलाव लाने का सही समय है। आर्थिक रुप से आज आप काफी मजबूत नजर आएंगे, ग्रह नक्षत्रों की चाल से आज आपके लिए धन कमाने के कई मौके बनेंगे। दूसरों की कमियां ढूंढने का अनावश्यक काम रिश्तेदारों की आलोचना का रुख आपकी ओर मोड़ सकता है। आपको समझना चाहिए कि यह केवल समय की बर्बादी है और इससे कुछ हासिल नहीं होता है। बेहतर रहेगा कि आप अपनी यह आदत बदल दें। अपने साथी को भावनात्मक तौर पर ब्लैकमेल करने से बचें। लंबित व्यावसायिक योजनाएं शुरू होंगी। कोई आध्यात्मिक गुरू या बड़ा आपकी सहायता कर सकता है। आपके और आपके जीवनसाथी के बीच कोई अजनबी नोंकझोंक की वजह बन सकता है।

मीन राशि
आपका बच्चों जैसा भोला स्वभाव फिर सतह पर आ जाएगा और आप शरारती मनोदशा में होंगे। आपका कोई पुराना मित्र आज कारोबार में मुनाफा कमाने के लिए आपको सलाह दे सकता है, अगर इस सलाह पर आप अमल करते हैं तो आपको धन लाभ जरुर होगा। मुश्किल दौर में आपकी जिन रिश्तेदारों ने मदद की है, उनके लिए अपनी कृतज्ञता को व्यक्त करें। आपका यह छोटा-सा काम उनके उत्साह को बढ़ाएगा। कृतज्ञता जीवन की सुगंध को फैलाती है और एहसान-फरामोशी इसे तार-तार कर देती है। एक लम्बा दौर जो काफी समय से आपको दबोचे हुए था, खत्म हो चुका है, क्योंकि जल्दी ही आपको आपका जीवनसाथी मिलने वाला है। अगर आप स्वयं को पेशेवराना अंदाज में औरों के सामने रखेंगे, तो कैरियर में बदलाव के नजरिए से यह लाभदायक साबित हो सकता है। आज रात को जीवनसाथी के साथ खाली वक्त बिताते समय आपको लगेगा कि आपको उन्हें और भी वक्त देना चाहिए। आपका जीवनसाथी आज आपके लिए कुछ बहुत खास करने वाला है।

प्रस्तुत – ज्योतिषाचार्य पंडित राजेश पाठक
सम्पर्क – +919508341776, +919431339858

Team Sharp Bharat A

Team Sharp Bharat A

Related Posts

Horoscope Know Your Day Wednesday 26th August 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-बुधवार 26 अगस्त 2026
राशिफल

Horoscope Know Your Day Wednesday 26th August 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-बुधवार 26 अगस्त 2026

August 26, 2026
Horoscope Know Your Day Tuesday 25th August 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-मंगलवार 25 अगस्त 2026
राशिफल

Horoscope Know Your Day Tuesday 25th August 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-मंगलवार 25 अगस्त 2026

August 25, 2026
Horoscope Know Your Day Monday 24th August 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-सोमवार 24 अगस्त 2026
राशिफल

Horoscope Know Your Day Monday 24th August 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-सोमवार 24 अगस्त 2026

August 24, 2026
Next Post
jamshedpur-police-line-triple-murder-जमशेदपुर पुलिस लाइन में आदिवासी महिला कॉन्स्टेबल, उसकी बेटी और माँ की हत्या को लेकर जांच में कई चीजें सामने आई, पुलिस तफ्तीश में जुटी, दो दिनों पहले दिखी थी अंतिम बार महिला पुलिसकर्मी, ससुराल वालों से था विवाद, देखिये-video-क्या कह रहे एसएसपी और परिजन-video

jamshedpur-police-line-triple-murder-जमशेदपुर पुलिस लाइन में आदिवासी महिला कॉन्स्टेबल, उसकी बेटी और माँ की हत्या को लेकर जांच में कई चीजें सामने आई, पुलिस तफ्तीश में जुटी, दो दिनों पहले दिखी थी अंतिम बार महिला पुलिसकर्मी, ससुराल वालों से था विवाद, देखिये-video-क्या कह रहे एसएसपी और परिजन-video

tata-steel-innovative-project-recognised-टाटा स्टील इनोविस्टा एपेक्स रिकॉग्निशन प्रोग्राम में अभिनव परियोजनाओं को मान्यता दी गई, जानें क्या है यह मामला

jamshedpur-bank-employees-बैंकों के कर्मचारियों ने की अहम बैठक, निजीकरण का हर स्तर पर विरोध का लिया फैसला

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel gail agreement : टाटा स्टील के 17 प्रतिष्ठानों में होगी पीएनजी की आपूर्ति, गेल और टाटा स्टील के बीच समझौता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Jamshedpur rural police action : बहरागोड़ा में पुलिस की कार्रवाई, बालू लदा हाइवा जब्त

Jamshedpur bhagwat katha : बिरसानगर : श्रीमद् भागवत कथा में कृष्ण-रुक्मिणी विवाह के प्रसंग पर झूमे श्रद्धालु, भक्तिमय हुआ वातावरण

Jamshedpur har har mahadev seva sangh : सावन की अंतिम सोमवारी पर भजन संध्या में गूंजा हर-हर महादेव, मनोज तिवारी के भजनों पर झूमे श्रद्धालु, देखिए – video

West singhbhum accident : जगन्नाथपुर में अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकराई, एक युवक की मौत, दो गंभीर

Jamshedpur murder – सीतारामडेरा में अपराधी की हत्या, कुछ दिन पहले ही जेल से छूट कर आया था बाहर

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur rural police action : बहरागोड़ा में पुलिस की कार्रवाई, बालू लदा हाइवा जब्त

Jamshedpur bhagwat katha : बिरसानगर : श्रीमद् भागवत कथा में कृष्ण-रुक्मिणी विवाह के प्रसंग पर झूमे श्रद्धालु, भक्तिमय हुआ वातावरण

Jamshedpur har har mahadev seva sangh : सावन की अंतिम सोमवारी पर भजन संध्या में गूंजा हर-हर महादेव, मनोज तिवारी के भजनों पर झूमे श्रद्धालु, देखिए – video

West singhbhum accident : जगन्नाथपुर में अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकराई, एक युवक की मौत, दो गंभीर

Jamshedpur murder – सीतारामडेरा में अपराधी की हत्या, कुछ दिन पहले ही जेल से छूट कर आया था बाहर

Jamshedpur snatching : सोनारी मंदिर में महिला से चेन छिनतई, भीड़ में बदमाशों ने दिया घटना को अंजाम

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News