
जमशेदपुर : जमशेदपुर के गोलमुरी स्थित पुलिस लाईन में कांस्टेबल सबिता के क्वार्टर में सबिता समेत तीन लोगों की लाश मिलने से हड़कंप मच गया है. जानकारी के अनुसार दो दिनों से सबिता ड्यूटी नहीं आ रही थी. उसका क्वार्टर बाहर से ताला बंद किया हुआ था. गुरुवार को शक के आधार पर खोलने पर तीन लाशें देखकर सबके होश उड़ गए. प्रथम दृष्ट्या किसी ने सबिता, उसकी 8 साल की बेटी और उसकी मां की हत्या कर दी है और ताला मारकर चला गया. बताया जा रहा है कि कांस्टेबल सबिता जमशेदपुर के एसएसपी कार्यालय में पदस्थापित थी. घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी और अन्य पदाधिकारी पुलिस लाईन पहुंच गए जहां पूछताछ चल रही है. इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है. पुलिस जानने की कोशिश कर रही है कि तीनों का किसी से कोई विवाद था क्या लेकिन घर में किसी और के न रहने से काफी दिक्कत आ रही है. सविता के बारे में बताया जाता है कि वह विवाहित है. वह अनुकम्पा पर नौकरी कर रही थी. अब यह पुलिस गुत्थी सुलझाने में लगी है कि आखिर पुलिस लाइन के उस फ्लैट में कौन कब आया और कैसे इस हत्याकांड को अंजाम देकर बाहर निकल गया.






