जमशेदपुर : टाटा स्टील के कर्मचारियों और उनकी पत्नी का एक्जीक्यूटिव हेल्थ चेक अप सुरू किया गया है. उनके बच्चों का भी यह चेक अप हो सकेगा. जमशेदपुर प्लांट के सोनारी स्थित हेल्थ चेक अप सेंटर में इसकी शुरुआत हो चुकी है. टाटा वर्कर्स यूनियन के आग्रह के बाद यह सुविधा कर्मचारियों के लिए भी शुरू की गयी है. 26 अगस्त से इसकी शुरू हो चुकी है, जिसकी बुकिंग 23 अगस्त से की गयी थी. अब तक ऐसा चेक अप सिर्फ टाटा स्टील के अधिकारियों (ऑफिसर ग्रेड) को ही मिलती थी, लेकिन अब यह सुविधा कर्मचारियों को भी मिलने लगी है. इसके तहत कर्मचारियों के दिल, डाइबिटीज, कॉमन कैंसर, लंग कैंसर, ब्रेस्ट कैंसर, मेमोग्राफी से लेकर शरीर के हर अंग की जांच होगी. आंख और कान तक की जांच लोग अपना करा सकेंगे. कर्मचारियों को रक्त संग्रह कर देना होगा जबकि कई तरह का चेकिंग करा सकते है. इसके लिए सारे लोगों को बुकिंग करना होगा. चेस्ट का एक्सरे का भी इंतजाम है जबकि सभी चिकित्सक से मिलकर साल में एक से दो बार अपना चेक अप सारे कर्मचारी या उनके पत्नी या परिवार के लोग चेक अप करा सकते है. टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव चौधरी टुन्नु ने कहा कि वे लोग कर्मचारियों के डिमांड को देखते हुए मैनेजमेंट से बातचीत की थी, जिसके बाद इसको मंजूरी दी गयी. वहीं, महामंत्री सतीश सिंह ने कहा कि यह पहल से सारे कर्मचारियों और उनके परिवार को लाभ हो सकेगा.




