जमशेदपुर : टाटा स्टील के 24 कर्मचारियों को मंगलवार को टाटा वर्कर्स यूनियन की ओर से विदाई दी गयी. सारे कर्मचारियों को गिफ्ट देकर और उनको फूल माला पहनाकर सबको सम्मानित किया गया. इस मौके पर टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव चौधरी टुन्नु, महामंत्री सतीश सिंह, डिप्टी प्रेसिडेंट शैलेश सिंह, उपाध्यक्ष शहनवाज आलम, उपाध्यक्ष शत्रुघ्न राय, उपाध्यक्ष संजय कुमार सिंह, उपाध्यक्ष संजीव तिवारी, सहायक सचिव अजय चौधरी, सरोज सिंह समेत अन्य लोग मौजूद थे. सारे कर्मचारियों के उज्जवल भविष्य की कामना की गयी. इस मौके पर कर्मचारियों से अपील की गयी कि वे लोग यूनियन को मजबूत बनाने के लिए अपना सुझाव देते रहे. इस मौके पर कर्मचारी काफी भावुक हो गये. उन लोगों ने अपने अनुभवों को साझा किया.






