जमशेदपुर : जमशेदपुर के गोलमुरी थाना अंतर्गत नामदा बस्ती निवासी उदय चौधरी की बुधवार को अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गयी. विदित हो कि पिछले रविवार को नामदा बस्ती के काली मंदिर के समीप देर रात बाइक सवार दो अपराधियों ने उदय चौधरी को गोली मार दी. (नीचे भी पढ़ें व वीडियो देखें)
गोली उदय के सिर पर लगी थी. आनन- फानन में उसे इलाज के लिए टाटा मुख्य अस्पताल ले जाया गया था. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई थी. बताया जा रहा है कि उदय का पूर्व में आपराधिक इतिहास रहा है. नशे के कारोबारी के रूप में क्षेत्र में विख्यात था. पिछले दिनों गोलमुरी थाना क्षेत्र में हुई फायरिंग की घटना में उदय नामजद रहा था. (नीचे भी पढ़ें व वीडियो देखें)
घटना के संबंध में बताया जाता है, कि उदय अपने घर केबुल टाउन जा रहा था. उसी दौरान एक बाइक पर सवार दो अपराधी वहां आ धमके और उदय पर गोलियां दाग दी, गोली उसके सिर पर लगी थी.







