जमशेदपुर : टाटा मोटर्स में एक बार फिर से 3 अक्टूबर को ब्लॉक क्लोजर की घोषणा कर दी गयी है. 3 अक्टूबर सोमवार को है. दो अक्टूबर को रविवार है. सोमवार को कंपनी बंद रहेगा. इसके बाद बुधवार 5 अक्टूबर को विजया दशमी की छुट्टी की घोषणा की गयी है. वहीं, दो अक्टूबर को रविवार का दिन होने के कारण गांधी जयंती की छुट्टी नहीं मिल रही है. साप्ताहिक छुट्टी के दिन आने के कारण 4 अक्टूबर यानी मंगलवार को भी प्लांट बंद रहेगा. 4 अक्टूबर को गांधी जयंती के बदले छुट्टी दे दी गयी है. इस तरह शनिवार के बाद कंपनी सीधे गुरुवार 6 अक्टूबर को खुलेगी. दो अक्टूबर साप्ताहिक छुट्टी होगा. वहीं, तीन अक्टूबर को ब्लॉक क्लोजर है. 4 अक्टूबर को गांधी जयंती के बदले छुट्टी दी गयी है. वहीं, 5 अक्टूबर को विजया दशमी की छुट्टी रहेगी. अब प्लांट में 6 अक्टूबर से सामान्य कामकाज होगा. गुरुवार से लेकर शनिवार तक काम होने के बाद फिर से रविवार को साप्ताहिक छुट्टी हो जायेगी. टाटा मोटर्स में अभी वर्कऑर्डर काफी कम है. इस कारण लगातार ब्लॉक क्लोजर कर दिया जा रहा है.













