
जमशेदपुर : जमशेदपुर के सुंदरनगर थाना पुलिस ने रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने के आरोप में दिलीप कुमार नामक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ के बाद टाटानगर जीआरपी को सौंप दिया है. इस संबंध में सुंदरनगर की इस्माइल मुंडू नामक 35 वर्षीय महिला ने परसुडीह थाने में एक मामला दर्ज कराया था. एएसआई अंजुम निशा के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई थी. टीम ने अपना जाल बिछाया और 5000 रुपये लेते दिलीप कुमार उर्फ सुगंध मिश्रा को धर दबोचा. पुलिस के समक्ष स्वीकारोक्ति बयान में दिलीप कुमार ने महिला से और भी पैसे लेने की बात स्वीकारी है. बताया गया कि महिला को 25000 रुपये प्रति माह वेतनमान की नौकरी दिलाने का भरोसा दिलाया गया था.






