जमशेदपुर : टाटा स्टील और टाटा वर्कर्स यूनियन की सर्वोच्च संयुक्त कमेटी जेसीसीएम की अहम बैठक बुधवार को टाटा स्टील के बोर्ड रुम में हुई. इसकी अध्यक्षता टाटा स्टील के एमडी टीवी नरेंद्रन ने ही किया. इस दौरान टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव चौधरी टुन्नु समेत तमाम ग्यारह पदाधिकारी मौजूद थे. इस दौरान कई मुद्दों पर चर्चा की गयी. जेसीसीएम की बैठक लगातार करने के लिए यूनियन की ओर से एमडी को आभार जताया गया. इसके बाद एमडी ने कंपनी की स्थिति के बारे में विस्तार से जानकारी दी और बताया कि पिछले तिमाही में कंपनी का मुनाफा घटा है. बाजार में स्थिति पहले से ठीक नहीं है. एमडी ने कहा कि बाजार के हालात को देखते हुए नयी चुनौतियों को देखते हुए मिलकर काम करना होगा. इस दौरान मुख्य तौर पर ज्वाइंट एमिनीटीज कमेटी का प्रोजेंटेशन यूनियन के उपाध्यक्ष संजीव तिवारी द्वारा प्रस्तुत किया गया. स्पोटर्स कमेटी का प्रेजेंटेशन संजय कुमार ने किया. इस दौरान मुख्य तौर पर एसएनटीआइ में होने वाले ब्रिज कोर्स के बारे में प्रश्न उठाया गया, जिसमें यह कहा गया कि ब्रिज कोर्स को जारी रखा जायेगा. इसके अलावा शहर के सारे कम्यूनिटी सेंटर को फिर से बेहतर करने का फैसला लिया गया. इसका रखरखाव बी बेहतर करे का सवाल उठाया गया. कैंटीन की गुणवत्ता में सुधार की भी मांग की गयी. यह भी मांग की गयी कि टीएमएच के संसाधनों में सुधार किया जाये और इमरजेंसी और अन्य विभागों की क्षमता और चिकित्सकों की संख्या को बढ़ायी जाये. सारे क्लब हाऊस में स्पोटर्स की सुविधा बढ़ाया जाये. इस मीटिंग में कीनन स्टेडियम को भी पुर्नजीवित करने की मांग की गयी. इस दौरान यह कहा गया कि इसको लेकर एक कमेटी जांच कर रही है और जेएससीए के साथ भी बातचीत कर रास्ता निकाल रही है.





