
जमशेदपुर : सोनारी थाना अंतर्गत बी ब्लॉक खूंटाडीह निवासी शराब कारोबारी गौतम बोरकर (मोनी) ने अपने पुत्र अनिकेत बोरकर और बड़ी बहन लता पर बुधवार की सुबह तलवार से मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया. गंभीर रुप से घायल अनिकेत को टाटा मुख्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां उसका ईलाज चल रहा है. (नीचे भी पढ़ें)
पहली पत्नी से हो चुका है तलाक दूसरी लड़की के चक्कर में किया पहली पत्नी से जन्मे पुत्र पर हमला
दरअसल मोनी का पहली पत्नी से चार साल पूर्व तलाक हो चुका है. पहली पत्नी से एक बेटी और एक बेटा अनिकेत है. बेटी की शादी हो चुकी है. बेटा पिता और बुआ के साथ रहता है. पहली पत्नी को तलाक देने के बाद गौतम दूसरी लड़की को घर पर लाने लगा. जिसका विरोध करने पर पुत्र और बहन को महंगा पड़ा. बताया जा रहा है कि बुधवार की सुबह 8: 30 से 9: 00 बजे के बीच गौतम पराई लड़की के साथ खूंटाडीह डी 236 पहुंचा था. जहां गौतम की बहन के विरोध किया. बीच- बचाव करने पहुंचे पुत्र अनिकेत और बहन पर तलवार से हमला कर दिया. तलवार अनिकेत के पीठ के निचले हिस्से में लगा है. चिकित्सक फिलहाल नुकसान का आंकलन करने में जुटे हैं. डॉ. किडनी के नुकसान होने की आशंका जता रहे हैं. (नीचे भी पढ़ें)
पुलिस को पहली पत्नी कई बार कर चुकी है आगाह
गौतम की पहली पत्नी ज्योति बोरकर कई बार गौतम की हरकतों से आगाह कर चुकी है. ज्योति ने कई बार धमकी देने का आरोप लगाते हुए सोनारी थाने में फरियाद लगाया है. एसपी को भी शिकायत दर्ज करा चुकी है, मगर पुलिस ने गंभीरता से नहीं लिया. (नीचे भी पढ़ें)
रिहायशी इलाके में ठाठ से चलाता है देशी शराब का ठेका, सोसायटी वाले नहीं करते विरोध, पुलिस बनी मूक दर्शक
दरअसल गौतम सोनारी इलाके का सबसे बड़ा अवैध शराब कारोबारी है. उसकी पहुंच पुलिस से लेकर आबकारी विभाग तक है. मोटी रकम देकर वह सबको मैनेज करने में माहिर है. पुलिस के आलाधिकारियों के रेड की भनक उसे तत्काल लग जाती है. उसकी दबंगई से आसपास के लोगों का जीना दूभर हो गया है, मगर कोई उसकी खिलाफत करने की हिमाकत नहीं जुटा पाता. यदि उसकी शिकायत लेकर कोई पुलिस के पास जाता है तो पुलिस इसकी सूचना मोनी को दे देती है फिर मोनी और उसके गुंडे शिकायतकर्ता पर जानवरों की तरह टूट पड़ते हैं.






