
जमशेदपुर : टाटा समूह को संचालित करने वाली टाटा ट्रस्ट में बदलाव किया है. एन श्रीनाथ 31 अक्टूबर को रिटायर होने वाले है, जो अभी चीफ एक्जीक्यूटिव ऑफिसर थे. श्रीनाथ के लिए ही ट्रस्ट में सीइओ का पद सृजित किया गया था. अब उनका रिटायरमेंट होने वाला है, जिसके बाद उनकी जगह टाटा संस के पूर्व चेयरमैन स्वर्गीय सायरस मिस्त्री के चचेरे भाई मेहली मिस्त्री को जगह दी गयी है. मेहली मिस्त्री को ट्रस्टी बनाया गया है. टाटा संस के एमिरट्स चेयरमैन रतन टाटा के मेहली मिस्त्री करीबी माने जाते है. मेहली मिस्त्री को लेकर सायरस मिस्त्री ने रतन टाटा के साथ हुए विवाद के बाद यह जानकारी दी थी कि मेहली ने रतन टाटा के साथ नजदीकी होने का काफी लाभ टाटा समूह से लिया है. मेहली मिस्त्री टाटा ट्रस्ट के अधीन सर दोराबजी टाटा ट्रस्ट और सर रतन टाटा ट्रस्ट जैसे संस्थानों से भी जुड़े रहे है. वे मेहरजी पालनजी ग्रुप के निदेशक रह चुके है. मेहली मिस्त्री को टाटा एजुकेशन व डेवलपमेंट ट्रस्ट, टाटा मेडिकल सेंटर संचालित करने वाले ट्रस्ट में भी सदस्य के तौर पर रहे है. टाटा समूह में उनको बड़े ओहदे में जगह दी गयी है. बताया जाता है कि रतन टाटा ने मेहली मिस्त्री को हमेशा अपने साथ ही रखा है, जिस कारण वे सायरस मिस्त्री के भी विरोधी माने जाते रहे है.






