जमशेदपुर : टाटा स्टील में अब नये सिरे से बहाली होने जा रहा है. टाटा स्टील की ओर से इसकी बहाली का रास्ता निकाला गया है. टाटा स्टील में अब नये सिरे से एक और ट्रेड अप्रेंटिस की बहाली निकलने वाली है. दिसंबर माह में ही यह निकलेगी. अगर किसी कारण से देर हुआ तो जनवरी यानी नये साल में नयी बहालियों का रास्ता खुल जायेगा. बताया जाता है कि इसको लेकर टाटा स्टील मैनेजमेंट की ओर से यूनियन के आग्रह पर बातचीत हो चुकी है. यह उम्मीद है कि दिसंबर में आवेदन की प्रक्रिया पूरी कर ली जायेगी. इसके बाद जनवरी के शुरूआती सप्ताह में ही बहाली शुरू हो जायेगी. अभी सामान्य आवेदकों की बहाली होगी. इससे पहले सितंबर माह में सिर्फ आदिवासियों के लिए ही बहाली निकाली गयी थी. अब दिसंबर में सामान्य लोगों की बहाली निकाली जायेगी, जिसमें कर्मचारियों के बच्चों के साथ-साथ गैर कर्मचारी के बच्चे भी इसमें भाग ले सकेंगे. इसको लेकर टाटा स्टील मैनेजमेंट के साथ टाटा वर्कर्स यूनियन के अधिकारियों की वार्ता हुई थी. इस वार्ता में कर्मचारियों ने सामान्य बहाली भी निकालने का आग्रह किया था, जिसके बाद नये सिरे से बहाली का रास्ता साफ किया जा चुका है और दिसंबर माह में बहाली निकाल दी जायेगी. इसको लेकर लगभग तैयारी शुरू कर दी गयी है. जमशेदपुर के अलावा कलिंगानगर समेत तमाम प्लांट के लिए यह बहाली निकाली जायेगी. इस बार की यह बहाली हर बार की तरह ही निकलेगी, लेकिन इसमें हल्का सा बदलाव भी हो सकता है. यह बदलाव किस तरह का है, इसको लेकर ना तो मैनेजमेंट और ना ही यूनियन कुछ कह रही है.





