
जमशेदपुर : टाटा मोटर्स के लिए इंजिन बनाने वाली कंपनी टाटा कमिंस के कर्मचारियों का करीब एक साल से पेंडिंग वेतन समझौता संपन्न हो गया. शुक्रवार को कई दौर की चली वार्ता के बाद प्रबंधन और यूनियन ने समझौता को अंतिम रुप दिया. इसके तहत कर्मचारियों को समेकित तौर पर 17 हजार रुपये प्रतिमाह की बढ़ोत्तरी वेतन में होगा. इसके एरियर की राशइ तीन किश्तों में दिया जेयाग. इसके तहत पहले किश्त में 85 फीसदी, दूसरे और तीसरे किश्त में 7.5 फीसदी एरियर की राशि का भुगतान करेगी. इसके साथ ही टाटा कमिंस में कर्मचारियों के बच्चों के निबंधन को लेकर भी समझौता हो गया है. इसके तहत कोई भी बहाली कंपनी में होगी तो उनको पहली प्राथमिकता दिया जायेगा, ऐसा तय हुआ है. इसके अलावा मृत्यु होने पर कर्मचारियों को सहयोग राशि में 50 हजार रुपये की बढ़ोत्तरी की गयी ह,ै जिसके तहत कर्मचारी की मौत होने पर उनके परिजनों को मिलने वाली न्यूनतम राशि अब 9 हजार कर दिया गया है, जो पहले 8 हजार रुपये था. इसके अलावा कई अन्य मदों में भी वेतन की बढ़ोत्तरी की गयी है. कंपनी में इसका लाभ लागू कर दिया जायेगा, जिसके तहत 840 स्थायी कर्मचारी इससे लाभांवित होंगे. टाटा कमिंस यूनियन के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह है, जो इंटक के राष्ट्रीय महासचिव भी है. रांची में दस्तावेज ले जाकर उनका हस्ताक्षर वहां कराया गया.






