
जमशेदपुर : झारखंड के परिवहन और कल्याण मंत्री चम्पई सोरेन के पिता सिमल सोरेन का शनिवार की सुबह निधन हो गया. वे 90 साल के थे. वे अपने पीछे तीन पुत्र और पुत्रवधू समेत पूरा परिवार छोड़ गए है. उनका अंतिम संस्कार शनिवार की दोपहर तीन बजे उनके जमशेदपुर से सटे झिलिंग्गोड़ा स्थित पैतृक आवास में आदिवासी रीति-रिवाज के साथ किया जाएगा. दूसरी ओर, मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने मंत्री चम्पई सोरेन के पिता सिमल सोरेन के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है. मुख्यमंत्री ने कहा ”मैं मर्माहत हूं. उन्हें नमन और श्रद्धांजलि। परमेश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें.
[metaslider id=15963 cssclass=””]







