• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Sunday, November 1, 2026
26 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home क्राइम

black-saturday-saraikela-two-road-accident-सरायकेला में दो अलग-अलग सड़क हादसा, दो की मौत, चार घायल, सरायकेला-चाईबासा सड़क पर भी एक व्यक्ति की मौत, तीन घायल, विरोध में रोड जाम, टाटा-कांड्रा सड़क के आदित्यपुर के पास बच्चे को लेकर जा रही महिला की मौत, बच्ची घायल, हेलमेट पड़ा रह गया साथ

March 21, 2020
in क्राइम
0

Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

जमशेदपुर/सरायकेला : सरायकेला-खरसावां जिले के लिए शनिवार का दिन काफी गम भरी खबर लेकर आयी. दो अलग-अलग सड़क हादसा हुआ, जिसमें दो की मौत हो गयी. इसको लेकर हंगामा भी हुआ.

सरायकेला-चाईबासा रोड जाम करते ग्रामीण.

सरायकेला-चाईबासा मार्ग में एक की मौत, विरोध में रोड जाम
सरायकेला-चाईबासा मार्ग पर छोटा टांगराईन मोड के पास शनिवार की सुबह सड़क हादसा हो गयी, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गयी जबकि तीन लोग घायल हो गये. इसको लेकर जमकर हंगामा हुआ. करीब ढाई किलोमीटर तक जाम लग गगया, जिससे माहौल गरम हो गया. करीब तीन घंटे के हंगामा के बाद सड़क की यातायात व्यवस्था सामान्य हो पायी. बताया जाता है कि सुबह करीब आठ बजे की यह घटना है. मजदूरों से भरे ट्रैक्टर ने एक भारी वाहन को पीछे से धक्का मार दिया, जिससे एक मजदूर गिर गया. गिरने वाले मजदूर के ऊपर पीछे से आ रही एक दूसरे ट्रक ने कुचल दिया, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. इस घटना में ट्रैक्टर चालत समेत तीन घायल हो गये. मरने वाले व्यक्ति का नाम काला नायक है, जो 50 साल का है, जो स्थानीय मजदूर है. इसके अलावा ट्रैक्टर चालक रामू हेम्ब्रम, सुमित और विशाल नामक दो मजदूर है, जिसका इलाज चाईबासा में चल रहा है. इस घटना के बाद मृतक के परिजन जुट गये. स्थानीय ग्रामीणों के साथ मिलकर इन लोगों ने रोड जाम कर दिया. सारे लोग रोड जाम कर पांच लाख रुपये मुआवजा देने की मांग कर रहे थे. इसके अलावा बच्चों की पढ़ाई की व्यवस्था करने की मांग की जा रही थी. इन लोगों ने जमकर बवाल काटा. इस दौरान करीब ढाई किलोमीटर तक का जाम लग गया. सूचना पाने के बाद सरायकेला थाना प्रभारी नवीन प्रकाश पांडेय दल बल के साथ पहुंचे और लोगों से बातचीत की. इसके बाद मजिस्ट्रेट के तौर पर अंचलाधिकारी गीतांजलि कुमारी पहुंची, जहां तय हुआ कि मृतक की पत्नी को विधवा पेंशन दिया जायेगा जबकि दुर्घटना में मिलने वाली सरकारी सुविधाएं दी जायेगी और 20 हजार रुपये भी दिया जायेगा. इसके बाद वहां झामुमो के सरायकेला प्रखंड अध्यक्ष सोनाराम बोदरा थाना प्रभारी के साथ मिलकर सबको आर्थिक मदद की, जिसके बाद जाम को हटाया गया. जाम हटने के बाद करीब तीन घंटे तक लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा. जाम करीब तीन घंटे तक लगा रहा.

मृत महिला.

टाटा-कांड्रा रोड पर बच्ची के साथ रिजल्ट लाने स्कूल जा रही मां की मौत, बच्ची घायल, सड़क जाम का विफल प्रयास
दूसरी ओर, सरायकेला-खरसावां जिला के आदित्यपुर थाना अंतर्गत टाटा-कांड्रा मुख्य सड़क पर महिंद्रा शोरूम के समीप भीषण सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि महिला की बेटी बुरी तरह से घायल है, जिसे इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल ले जाया गया है. बताया जाता है कि गम्हरिया शांतिनगर की ओर से अपनी बेटी तान्या के साथ स्कूटी पर सवार होकर महिला बिष्टुपुर स्थित जुस्को स्कूल जा रही थी. इसी दौरान महिंद्रा शोरूम के समीप पीछे से आ रहे तेज रफ्तार गैस लदे ट्रक ने स्कूटी में टक्कर मार दी जिससे स्कूटी पर सवार मां-बेटी घायल हो गई. जहां इस घटना में महिला की मौके पर ही मौत हो गई. घायल तान्या जुस्को स्कूल के 12वीं की छात्रा थी और अपनी मां के साथ रिजल्ट लेने स्कूल जा रही थी. उधर घटना के बाद स्थानीय लोग आक्रोशित हो उठे और सड़क को जाम करने का प्रयास किया. हालांकि पुलिस ने फौरन मोर्चा संभाला और काफी मुस्तैदी से सड़क जाम होने से बचाया. मृतक महिला आरएस बोरवेल की मालकिन बताई जा रही है. वहीं पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया है, जबकि चालक भागने में सफल रहा है. फिलहाल पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है. वैसे महिला हेलमेट पहनी थी, लेकिन फिर भी सड़क हादसे में उनकी मौत हो गयी.

[metaslider id=15963 cssclass=””]

Developer

Developer

Related Posts

Jamshedpur mgm hospital child theft : एमजीएम अस्पताल बच्चा चोरी की आशंका से मचा हड़कंप, अफरा तफरी मची
क्राइम

Jamshedpur mgm hospital child theft : एमजीएम अस्पताल बच्चा चोरी की आशंका से मचा हड़कंप, अफरा तफरी मची

October 12, 2026
Jamshedpur firing case – जुगसलाई कपड़ा दुकान में हुई फायरिंग मामले में मानगो के युवक ने किया आत्मसमर्पण
क्राइम

Jamshedpur firing case – जुगसलाई कपड़ा दुकान में हुई फायरिंग मामले में मानगो के युवक ने किया आत्मसमर्पण

May 23, 2026
Saraikela accident : कांड्रा में नींद की झपकी आने से ट्रक ड्राइवर ने खोया नियंत्रण, सड़क किनारे खड़ी कई गाड़ियों को मारी टक्कर
क्राइम

Saraikela accident : कांड्रा में नींद की झपकी आने से ट्रक ड्राइवर ने खोया नियंत्रण, सड़क किनारे खड़ी कई गाड़ियों को मारी टक्कर

May 22, 2026
Next Post
jharkhand-corona-virus-update-कोरोना वायरस को लेकर स्वास्थ्य सचिव ने की जमशेदपुर में बैठक, पूरे राज्य के सभी डीसी को कोरोना को लेकर दिया गया अतिरिक्त 50-50 लाख रुपये, जमशेदपुर में 1500 बेड कोरोना पीड़ितों के लिए आरक्षित, अब तक किसी को कोरोना वायरस की पुष्टि नहीं, स्वास्थ्य सचिव का बयान सुनिये-video

jamshedpur-corona-virus-update-news-जमशेदपुर के सांसद डीसी से मिले, सीबीएसइ ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर, झारखंड राज्य सहकारी बैंक लिमिटेड के कर्मचारियों ने कोरोना वायरस को मांगी ड्यूटी में राहत, मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, कोरोना वायरस को लेकर फैसला, 27 मार्च को नहीं निकलेगी सरहुल शोभायात्रा

पश्चिमी सिंहभूम : धान खरीद केंद्रों पर किसानों से नहीं की जा रही खरीदारी, सांसद गीता कोड़ा ने गंभीरता से लिया, राज्य के खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री से मिलीं

पश्चिमी सिंहभूम : धान खरीद केंद्रों पर किसानों से नहीं की जा रही खरीदारी, सांसद गीता कोड़ा ने गंभीरता से लिया, राज्य के खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री से मिलीं

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

jamshedpur rural- मारवाड़ी युवा मंच चाकुलिया संकल्प शाखा की पहल, दीपावली पर सामूहिक मिठाई एवं नमकीन का निर्माण, भट्टी पूजन के साथ हुआ शुभारंभ

jamshedpur rural- मारवाड़ी युवा मंच चाकुलिया संकल्प शाखा की पहल, दीपावली पर सामूहिक मिठाई एवं नमकीन का निर्माण, भट्टी पूजन के साथ हुआ शुभारंभ

by Team Sharp Bharat K
October 31, 2026

चाकुलिया: मारवाड़ी युवा मंच चाकुलिया संकल्प शाखा द्वारा प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी दीपावली के पावन अवसर पर...

Saraikela police action : गम्हरिया थाने में महिला से दुष्कर्म के मामले में सिपाही गिरफ्तार, थाना प्रभारी समेत 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड

Saraikela police action : गम्हरिया थाने में महिला से दुष्कर्म के मामले में सिपाही गिरफ्तार, थाना प्रभारी समेत 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड

by Team Sharp Bharat A
October 31, 2026

सरायकेला: सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया थाना परिसर में एक महिला के साथ दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है. घरेलू...

Jamshedpur women’s university : जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी में समारोह पूर्वक मना सरदार पटेल जयंती सह राष्ट्रीय एकता दिवस. यूनिवर्सिटी के बिष्टुपुर कैंपस में आयोजित कार्यक्रम में छात्राओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

by Team Sharp Bharat D
October 31, 2026

जमशेदपुर : राष्ट्रीय एकता दिवस एवं लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती के अवसर पर एकता दौड़ का...

Jamshedpur citizens alert : जमशेदपुर में मतदाता सूची से नाम हटाए जाने का फर्जी संदेश भेजकर साइबर ठगी की आशंका, ऐसे किसी लिंक पर क्लिक नहीं करें

Jamshedpur citizens alert : जमशेदपुर में मतदाता सूची से नाम हटाए जाने का फर्जी संदेश भेजकर साइबर ठगी की आशंका, ऐसे किसी लिंक पर क्लिक नहीं करें

by Team Sharp Bharat A
October 31, 2026

जमशेदपुर : जमशेदपुर जिले के सभी मतदाताओं से अपील की जाती है कि सोशल मीडिया एवं डिजिटल माध्यमों पर प्रसारित...

bihar ara news-  बिहार के भोजपुर जिले के अगिआंव सीओ पर जमाबंदी में छेड़छाड़ का आरोप,जिलाधिकारी से शिकायत, लगायी न्याय की गुहार

bihar ara news- बिहार के भोजपुर जिले के अगिआंव सीओ पर जमाबंदी में छेड़छाड़ का आरोप,जिलाधिकारी से शिकायत, लगायी न्याय की गुहार

by Team Sharp Bharat K
October 31, 2026

जमशेदपुर/आरा : बिहार के भोजपुर जिले के अगिआंव अंचलाधिकारी वागिशा सिंह व कर्मचारी पर जमाबंदी में छेड़छाड़ का आरोप लगाया...

IIT dhanbad incident-आईआईटी धनबाद में 8वीं मंजिल से गिरा छात्र, मौत, पेट्रोलियम इंजीनियरिंग के फाइनल ईयर का था विद्यार्थी

IIT dhanbad incident-आईआईटी धनबाद में 8वीं मंजिल से गिरा छात्र, मौत, पेट्रोलियम इंजीनियरिंग के फाइनल ईयर का था विद्यार्थी

by Team Sharp Bharat K
October 31, 2026

धनबाद: धनबाद के आईआईटी (आईएसएम) में शनिवार सुबह पेट्रोलियम इंजीनियरिंग के फाइनल ईयर के छात्र माने राजकुमार प्रतीक की मौत...

Xavier public school govindpur : जेवियर पब्लिक स्कूल गोविंदपुर में शिक्षकों ने एकता व अनुशासन का दिया संदेश, स्पीच, क्विज व अन्य प्रतियोगिताओं में बच्चों को पुरस्कृत कर बढ़ाया मनोबल

Xavier public school govindpur : जेवियर पब्लिक स्कूल गोविंदपुर में शिक्षकों ने एकता व अनुशासन का दिया संदेश, स्पीच, क्विज व अन्य प्रतियोगिताओं में बच्चों को पुरस्कृत कर बढ़ाया मनोबल

by Team Sharp Bharat A
October 31, 2026

जमशेदपुर : जमशेदपुर के छोटा गोविंदपुर स्थित जेवियर पब्लिक स्कूल में 31 अक्टूबर 2026 शनिवार को राष्ट्रीय एकता दिवस बड़े...

Xavier public school dorkasai : जेवियर पब्लिक स्कूल डोरकासाई में मना राष्ट्रीय एकता दिवस, विभिन्न परिधानों के माध्यम से बच्चों ने दिया एकता का संदेश

Xavier public school dorkasai : जेवियर पब्लिक स्कूल डोरकासाई में मना राष्ट्रीय एकता दिवस, विभिन्न परिधानों के माध्यम से बच्चों ने दिया एकता का संदेश

by Team Sharp Bharat A
October 31, 2026

जमसेदपुर : जमशेदपुर के जेवियर पब्लिक स्कूल डोरकासाई में शनिवार को राष्ट्रीय एकता दिवस बहुत धूमधाम से मनाया गया. ज्ञात...

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

jamshedpur rural- मारवाड़ी युवा मंच चाकुलिया संकल्प शाखा की पहल, दीपावली पर सामूहिक मिठाई एवं नमकीन का निर्माण, भट्टी पूजन के साथ हुआ शुभारंभ

Saraikela police action : गम्हरिया थाने में महिला से दुष्कर्म के मामले में सिपाही गिरफ्तार, थाना प्रभारी समेत 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड

Jamshedpur women’s university : जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी में समारोह पूर्वक मना सरदार पटेल जयंती सह राष्ट्रीय एकता दिवस. यूनिवर्सिटी के बिष्टुपुर कैंपस में आयोजित कार्यक्रम में छात्राओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

Jamshedpur citizens alert : जमशेदपुर में मतदाता सूची से नाम हटाए जाने का फर्जी संदेश भेजकर साइबर ठगी की आशंका, ऐसे किसी लिंक पर क्लिक नहीं करें

bihar ara news- बिहार के भोजपुर जिले के अगिआंव सीओ पर जमाबंदी में छेड़छाड़ का आरोप,जिलाधिकारी से शिकायत, लगायी न्याय की गुहार

IIT dhanbad incident-आईआईटी धनबाद में 8वीं मंजिल से गिरा छात्र, मौत, पेट्रोलियम इंजीनियरिंग के फाइनल ईयर का था विद्यार्थी

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News