
जमशेदपुर : कोरोना वायरस को लेकर राष्ट्रीय आपदा घोषित की गई है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत की जनता से अपील भी की है, जनता कर्फ्यू में भरपूर सहयोग करें. उधर इस राष्ट्रीय आपदा को लेकर स्वास्थ्य सचिव नितिन मदन कुलकर्णी ने जमशेदपुर में एक बैठक की, जिसमें बैठक में उपायुक्त सिविल सर्जन के साथ सभी विभागीय अधिकारी मौजूद रहे. इस बैठक में स्वास्थ्य सचिव ने कहा कि पूरे राज्य में 45 सैंपल जांच के लिए दिया गया था और सभी के सभी का रिपोर्ट निगेटिव निकला है. वही 8 सैंपल है, जिसका रिपोर्ट आना बाकी है. वैसे पूरे जिले के इस वायरस से निपटने के लिए अलग-अलग अस्पतालों में 1500 बेड लगाए गए हैं.
स्वास्थ सचिव ने जिले में बनाए गए आइसोलेशन वार्ड के मामले में भी उपायुक्त और सिविल सर्जन से जानकारी मांगी. उधर स्वास्थ्य सचिव ने साफ कर दिया है कि राज्य में एक भी कोरोना का मरीज नहीं है लेकिन जागरूकता और बचाव जरूरी है. वैसे पूरे राज्य में 50-50 लाख रुपये प्रत्येक जिले के डीसी को दिया गया है ताकि वे लोग कोई भी सामान या किसी तरह की खरीददारी आपात स्थिति में कर सके. इसके लिए पूरी टीम को सक्रिय कर दिया गया है. वैसे जमशेदपुर में शनिवार की दोपहर तक किसी तरह का कोरोना वायरस का पोजिटिव केस नहीं पाया गया है, जो राहत की बात है. वैसे कुछेक सैंपल की रिपोर्ट आना बाकि है.







