जमशेदपुर : जमशेदपुर स्थित टीआरएफ कंपनी के मैन्युफैक्चरिंग विभाग के कर्मचारियों का एक दल रविवार को डीएम यूआर राजू के नेतृत्व में श्री राम मंदिर टेल्को पहुंचा और वहां इस टीम ने मंदिर प्रांगण की साफ-सफाई की। इस अवसर पर उपस्थित कर्मचारियों का उत्साह देखने लायक था। सभी कर्मचारियों ने इस नेक कार्य में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। पूरी टीम इस दौरान ऊर्जावान दिखाई दी एवं ऐसे सामाजिक कार्य ज्यादा से ज्यादा कर अपने उत्तरदायित्व का निर्वहन करने का संकल्प लिया। इस कार्यक्रम में वृंदावन पांडा, एस कुलारी, वीबीआर राजू, विनय कुमार त्रिपाठी, अनिल सिंह, सुमन दत्ता, उमेश्वर बुद्धा, शैलेश राय, विवेक कुमार, मनीष सिंह, राजीव कुमार, अशोक कुमार, धर्मेन्द्र कुमार, अंजनी कुमार, प्रभात कार, मुनेश्वर महतो, राज किशोर प्रसाद, संजय कुमार, प्रिया महतो समेत अन्य उपस्थित थे। इस अवसर पर अंजनी कुमार ने श्री राम मंदिर कमेटी के अध्यक्ष चंद्रभान सिंह का आभार जताया कि टीआरएफ कर्मचारियों को यह नेक कार्य करने का अवसर प्राप्त हुआ।



