
प्रकाश दास / गालूडीह : गालूडीह के बड़ाखुर्शी पंचायत अंतर्गत दारिसाई सबर बस्ती के सबरों ने उनके जमीन पर कब्जा करने के प्रयास का आरोप लगाया है. सबरों ने कहा कि कुछ लोग इस भूमि पर कब्जा करने की फिराक में हैं. कुछ लोगों द्वारा जमीन को जेसीबी मशीन से साफ-सफाई किया जा रहा है. जिसके बाद बस्ती के लोगों ने इसका विरोध भी किया. वहीं बुधेश्वर सबर में कहा कि हम लोगों को सरकार द्वारा आवंटित जमीन के बगल में दारिसाई गांव निवासी मदन सिंह का जमीन है. मदन सिंह ने अपने जमीन का जमशेदपुर के किसी व्यक्ति को बेच दिया है. अब व्यक्ति द्वारा हम लोगों के जमीन को साफ-सफाई कर कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा है. जानकारी के अनुसार जमीन का मूल मालिक घन सिंह है. घन सिंह से उक्त जमीन को मदन सिंह ने खरीदा था. मगर कागजात अपने नाम नहीं किया था. अब घन सिंह पांच कट्ठा जमीन जमशेदपुर के एक व्यक्ति को बेचा है. सबर जबरन जमीन कब्जा को रोकने की मांग कर रहे है.



