जमशेदपुर : टाटा स्टील तेजी से टाटा रोबिन फ्रेजर (टीआरएफ) की स्थिति में सुधार को लेकर पूरी ताकत आजमा रही है. नो प्रोफिट नो लॉस की स्थिति में कंपनी पहुंच चुकी है. इस कड़ी में टाटा स्टील ने अपनी अनुषंगी कंपनी टीआरएफ का शेयर का अधिग्रहण किया है. एनसीआरपीएस यानी नन क्यूमिलिमिटिव, नन कंवरटेबुल, नन पार्टिसिपेटिंग, रिडिमेबल प्रीफेरेंस शेयर (गैर-संचयी, गैर-परिवर्तनीय, गैर-भागीदार, प्रतिदेय वरीयता शेयर) को 10 रुपये प्रति शेयर के हिसाब से 7,40,00,000 शेयर का अधिग्रहण किया है. यह टीआरएफ के पूरे शेयर का 12.17 फीसदी शेयर है. करीब 74 करोड़ॉ रुपये की लागत से कंपनी के इस शेयर की खरीददारी कंपनी ने की है. टीआरएफ काफी दिनों से काफी घाटे में चल रही थी. इसको दुरुस्त करने के लिए टाटा स्टील के एमडी टीवी नरेंद्रन ने काफी जुगत लगाया और कंपनी को बचाने में कामयाब रहे है. अभी कंपनी लगातार घाटे में चल रही है. इस कारण कंपनी को बचाने के लिए यह कोशिशें की जा रही है. टाटा स्टील इसके माध्यम से टीआरएफ को वर्किंग कैपिटल भी प्रदान कर रही है.


