• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Saturday, October 3, 2026
26 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home कारपोरेट व यूनियन

Tata steel new merger : टाटा स्टील में हुआ रुजुवलिका इन्वेस्टमेंट्स का विलय, एनसीएलटी मुंबई बेंच ने दी मंजूरी

Tata steel new merger : टाटा स्टील में हुआ रुजुवलिका इन्वेस्टमेंट्स का विलय, एनसीएलटी मुंबई बेंच ने दी मंजूरी
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

जमशेदपुर : टाटा समूह की प्रमुख कंपनी टाटा स्टील लिमिटेड में उसकी पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी रुजुवलिका इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड के विलय को एनसीएलटी की मुंबई पीठ ने मंजूरी दे दी है. इस संबंध में टाटा स्टील लिमिटेड के कंपनी सचिव एवं मुख्य कानूनी अधिकारी पार्वतीसम कांचीनाधम द्वारा शेयर बाजारों (बीएसइ व एनएसइ) को औपचारिक सूचना भेजी गई है. एनसीएलटी के न्यायिक सदस्य न्यायमूर्ति आशीष कालिया और तकनीकी सदस्य बनवारी लाल मीणा की पीठ ने 1 अक्टूबर को आदेश जारी करते हुए विलय योजना को हरी झंडी दिखाई. यह विलय योजना 1 अप्रैल 2023 से प्रभावी मानी जाएगी. कंपनी प्रबंधन के अनुसार, इस विलय से टाटा स्टील समूह के कानूनी ढांचे में पारदर्शिता आएगी और कई स्तरों पर होने वाले विनियामक नियमों का बोझ कम होगा. अलग-अलग संस्थाओं के संचालन, प्रशासन और अनुपालन पर होने वाले खर्चों में बड़ी बचत होगी. रुजुवलिका इन्वेस्टमेंट्स, जो कि टाटा स्टील की 100 फीसदी सहायक कंपनी है, के पास मौजूद टाटा स्टील के शेयर विलय प्रभावी होते ही रद्द कर दिए जाएंगे. (नीचे भी पढ़ें)

इसके बदले कोई नए शेयर या नकद भुगतान जारी नहीं किया जाएगा. विलय के बाद रुजुवलिका इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड को बिना किसी लिक्विडेशन प्रक्रिया के समाप्त माना जाएगा और उसकी सभी देनदारियां व संपत्ति टाटा स्टील के अधीन आ जाएंगी. एनसीएलटी के समक्ष कंपनी ने स्पष्ट किया है कि रुजुवलिका इन्वेस्टमेंट्स के पास कोई अलग पेरोल कर्मचारी नहीं थे. वहीं, टाटा स्टील के कर्मचारियों की सेवा शर्तों और रोजगार पर इस विलय का कोई असर नहीं पड़ेगा. कंपनी की वित्तीय स्थिति मजबूत होने के कारण सभी लेनदारों और हितधारकों के हित पूरी तरह सुरक्षित हैं. रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया तथा क्षेत्रीय निदेशक पश्चिम क्षेत्र की ओर से मिली आपत्तियों के निवारण और अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) के बाद अदालत ने इस योजना को निष्पक्ष और जनहित के अनुकूल मानते हुए स्वीकृत किया है.

Team Sharp Bharat A

Team Sharp Bharat A

Related Posts

Jamshedpur pm mall closure notice : जमशेदपुर के इकलौते मॉल पर लटकी बंदी की तलवार, पीएंडएम मॉल पर जमीन का बकाया करोड़ों रुपये भुगतान नहीं करने का आरोप, टाटा स्टील ने दिया अंतिम नोटिस
खबर

Jamshedpur pm mall closure notice : जमशेदपुर के इकलौते मॉल पर लटकी बंदी की तलवार, पीएंडएम मॉल पर जमीन का बकाया करोड़ों रुपये भुगतान नहीं करने का आरोप, टाटा स्टील ने दिया अंतिम नोटिस

October 3, 2026
Jamshedpur blood centre bonus : जमशेदपुर ब्लड सेंटर में मिलेगा 18 फीसदी बोनस, समझौता में यह तय हुई राशि
खबर

Jamshedpur blood centre bonus : जमशेदपुर ब्लड सेंटर में मिलेगा 18 फीसदी बोनस, समझौता में यह तय हुई राशि

October 3, 2026
Jamshedpur congress : कांग्रेस चला रही केंद्र सरकार के खिलाफ अभियान, 8 अक्तूबर को होगा ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ मार्च
खबर

Jamshedpur congress : कांग्रेस चला रही केंद्र सरकार के खिलाफ अभियान, 8 अक्तूबर को होगा ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ मार्च

October 3, 2026

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel gail agreement : टाटा स्टील के 17 प्रतिष्ठानों में होगी पीएनजी की आपूर्ति, गेल और टाटा स्टील के बीच समझौता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata motors week off change : टाटा मोटर्स की छुट्‌टी में बदलाव, 1 अक्टूबर को अवकाश, रविवार को कर्मचारी करेंगे ड्यूटी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur BIG accident: सोनारी मरीन ड्राइव में भीषण सड़क हादसा, मंत्री दीपिका पांडे सिंह की बेटी समेत 4 की मौत

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Horoscope Know Your Day Saturday 3rd October 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-शनिवार 3 अक्टूबर 2026

jamshedpur businessman fight : जमशेदपुर के दो कारोबारी आपस में भिड़े, एक कारोबारी को दूसरे ने क्रिकेट बैट से सरेआम पीटा, केस दर्ज, देखिये – video

Jamshedpur krishi mandi fare hike opposed : कृषि उत्पादन बाजार समिति की दुकानों के किराये में वृद्धि के प्रस्ताव से व्यापारियों में रोष, सिंहभूम चैंबर उपाध्यक्ष ने की किराया वृद्धि पर रोक लगाने की मांग, कृषिमंत्री व पदाधिकारियों को लिखा पत्र

Jamshedpur football tournament : सोपोडेरा में रात्रि फुटबॉल प्रतियोगिता आयोजित, मंगल कालिंदी ने खिलाड़ियों का बढ़ाया हौसला

Jamshedpur rpf & grp team success : टाटानगर आरपीएफ एवं जीआरपी की संयुक्त कार्रवाई में 11 किलो गांजा बरामद, ओडिशा का तस्कर गिरफ्तार

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

jamshedpur businessman fight : जमशेदपुर के दो कारोबारी आपस में भिड़े, एक कारोबारी को दूसरे ने क्रिकेट बैट से सरेआम पीटा, केस दर्ज, देखिये – video

Jamshedpur krishi mandi fare hike opposed : कृषि उत्पादन बाजार समिति की दुकानों के किराये में वृद्धि के प्रस्ताव से व्यापारियों में रोष, सिंहभूम चैंबर उपाध्यक्ष ने की किराया वृद्धि पर रोक लगाने की मांग, कृषिमंत्री व पदाधिकारियों को लिखा पत्र

Jamshedpur football tournament : सोपोडेरा में रात्रि फुटबॉल प्रतियोगिता आयोजित, मंगल कालिंदी ने खिलाड़ियों का बढ़ाया हौसला

Jamshedpur rpf & grp team success : टाटानगर आरपीएफ एवं जीआरपी की संयुक्त कार्रवाई में 11 किलो गांजा बरामद, ओडिशा का तस्कर गिरफ्तार

Jamshedpur intuc : जमशेदपुर इंटक ने मनाई महात्मा गांधी व लालबहादुर शास्त्री की जयंती, महानगर अध्यक्ष की अध्यक्षता में तस्वीर पर माला पहनाकर किया याद

jamshedpur bjp bistupur : भाजपा बिष्टुपुर मंडल ने पीएम मोदी के 25 वर्षों की सेवा को लेकर आयोजित किया कार्यक्रम, “सेवा मास – सेवा का रंग” में दिखा उत्साह

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News