जमशेदपुर : बोनस समझौते के उपरांत टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष एवं महामंत्री का स्वागत शनिवार को टाटा मोटर्स के इंजन डिवीजन, प्लांट वन तथा फाइव थाउजेंड विभाग में किया गया. शनिवार को प्रातः 9:30 बजे इंजन डिवीजन में अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद एवं महामंत्री आरके सिंह का जोरदार स्वागत हुआ. अंगवस्त्र एवं फूलों का गुलदस्ता भेंटकर अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद एवं महामंत्री आरके सिंह का डिवीजन के कर्मचारियों द्वारा स्वागत किया गया. इस दौरान ट्रेनिंग के प्रशिक्षुओं ने भी अध्यक्ष एवं महामंत्री का स्वागत किया. अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद ने कहा कि आप सबों का स्नेह, प्यार और एकजुटता यूनियन को मजदूरहित में फैसले करने के लिए बाध्य करता है. यही कारण है कि संशय के बीच बोनस में भी अच्छा परिणाम निकलकर सामने आया. उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में मजदूर हित में और भी अच्छा तब होगा जब हम एकता बनाए रखेंगे. (नीचे भी पढ़ें)

महामंत्री आरके सिंह ने बोनस के बारीकियों को समझाया तथा कहा कि टाटा मोटर्स में 8000 हजार कर्मचारियों को बोनस का लाभ दिलाने के साथ नये बच्चों को कंपनी में प्रवेश का रास्ता निकाला गया है. आने वाले दिनों में हम और भी नये रास्ते बनाएंगे जब सब एक साथ और एकजुट रहेंगे. उन्होंने पूर्व के नेताओं पर कटाक्ष करते हुए भ्रमित करने वाले लोगों से सावधान रहने तथा नेतृत्व पर भरोसा करने की नसीहत दी. उन्होंने कहा कि वर्तमान यूनियन मजदूरहित में ऐसे – ऐसे समझौते किए हैं कि कभी किसी मजदूर के साथ कोई अनहोनी हो जाए तो अब आंदोलन करने की जरूरत नहीं है. उनके परिवार को किसी नेता के यहां चक्कर लगाने की जरूरत नहीं है. सिस्टम के तहत सारी सुविधाएं स्वत: मिलेगी. (नीचे भी पढ़ें)

उन्होंने भरोसा दिलाया कि आने वाले दिनों में बोनस का प्रतिशत और भी बढ़ेगा इसमें कोई दो राय नहीं है. उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में कंपनी का टारगेट बहुत है. हम सबों को सुरक्षा और गुणवत्ता को ध्यान में रखते हुए उस टारगेट को अचीव करना है. ताकि प्रबंधन के समक्ष हम सही और उचित मांगों को समय पर रख सकें. यहां कार्यक्रम का संचालन उत्तम गुहा ने किया जबकि स्वागत भाषण सीके सिंह ने दिया. कार्यक्रम के दौरान प्रबंधन के वरीय पदाधिकारी भी मौजूद थे. बाद में प्लांट वन में अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद एवं महामंत्री आरके सिंह का स्वागत हुआ. जहां भारी संख्या में मजदूर उपस्थित थे. यहां कार्यक्रम का संचालन अली राजा ने किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन लखन पाल सिंह ने किया. बाद में फाइव थाउजेंड विभाग में भी अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद व महामंत्री आरके सिंह का स्वागत किया गया. यहां पगड़ी पहनाकर अध्यक्ष एवं महामंत्री का स्वागत किया गया.




