जमशेदपुर : टाटा स्टील ने एक अहम फैसला लेते हुए गर्मी को लेकर कंपनी में कामकाज के समय में बदलाव कर दिया है. कामकाज के समय को भी घटा दिया गया है. टाटा स्टील के ओड़िशा स्थित कलिंगानगर प्लांट में सारे विभागों और वेंडरों को आदेश दिया गया है कि सुबह 11 बजे से लेकर दोपहर के तीन बजे तक कोई कामकाज नहीं हो. किसी तरह का फिजिकल काम करने पर रोक लगा दी गयी है. 15 जून तक के लिए यह समय बदला गया है. इस आदेश की वजह कर्मचारियों को हीट वेब से बचाना है. वर्तमान में ओड़िशा में 40 डिग्री सेल्सियस के ऊपर तापमान चला गया है. (नीचे भी पढ़ें)
इसको लेकर सरकार का एडवाइजरी भी जारी है. वहीं, टाटा स्टील ने भी एक एडवाइजरी जारी की है, जिसमें धूप में या खुले में काम करने वाले स्थान पर पानी, ओआरएस और रेस्ट शेड जरूर रखने को कहा गया है. गर्मी और खुले में किसी तरह का काम करने से बचने को कहा गया है. कर्मचारियों को कॉटन कपड़ा उपलब्ध कराने को कहा गया है. गर्मी के दौरान शराब कम पीने, नशा का सेवन कम करने और चाय की मात्रा भी कम करने की सलाह दी गयी है. किसी तरह भी हीट वेभ को लेकर रिस्क नहीं लेने को कहा गया है. हालांकि, समय में बदलाव टाटा स्टील के जमशेदपुर प्लांट में लागू नहीं है.




