जमशेदपुर : टाटानगर रेलवे स्टेशन से मोबाइल चोरी करने वाली एक महिला को गिरफ्तार किया है. उसके पास से आरपीएफ की टीम ने चोरी की मोबाइल को बरामद किया है. उक्त महिला पुरुलिया जिले के बलरामपुर कालीटोला की रहने वाली चांदनी सिंह है, जिनकी उम्र 25 साल थी. बताया जाता है कि उक्त महिला संदिग्ध हालत में प्लेटफार्म नंबर दो पर घुम रही थी. इसी दौरान आरपीएफ की महिला अधिकारी ने उनको रोका और पूछताछ की, जिसमें उन्होंने अपना नाम बताया. इसके बाद उससे पूछताछ की गयी तो उसने बताया कि उसने पुरुषोत्तम एक्सप्रेस ट्रेन में एक यात्री का मोबाइल चुरायी थी, जिनके पास से एक मोबाइल भी जब्त किया गया. उक्त मोबाइल गिरीडीह के रहने वाले व्यक्ति का था. इसके बाद आरपीएफ ने उसको जेल भेज दिया. (नीचे भी पढ़ें)
टाटानगर स्टेशन पर परिवार से नाराज होकर जाने वाले दो सहोदर भाई समेत तीन नाबालिग धराये
टाटानगर रेलवे स्टेशन पर परिवारवालों से नाराज होकर भाग रहे तीन नाबालिग लड़कों को आरपीएफ ने पकड़ा. टाटानगर स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर दो नाबालिग खड़े थे. आरपीएफ ने उनकी गतिविधियों को संदिग्ध पाया, जिसके बाद आरपीएफ की टीम ने उससे पूछताछ की, जिसमें उसने बताया कि वह पश्चिम सिंहभूम जिले के मनोहरपुर के रहने वाले है. दोनों सहोदर भाई है. इसके बाद उनको तत्काल चाइल्डलाइन के हवाले किया गया, जिसकी मदद से दोनों को परिजनों को सौंप दिया गया. इसी तरह प्लेटफार्म नंबर तीन से भी एक बच्चे को पकड़ा गया. उक्त नाबालिग लातेहार के महुआदानर का रहने वाला है. वह अपने परिवारवालों से नाराज होकर भाग रहा था कि आरपीएफ ने उसको पकड़ा और चाइल्ड हेल्पलाइन के जरिये उसके परिजनों को सौंप दिया.




