
जमशेदपुर : जमशेदपुर की एसीबी (एंटी करप्सन ब्यूरो) टीम को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है. एसीबी की टीम ने जमशेदपुर प्रखंड के हितकू पंचायत की मुखिया संखी मुर्मू को चार हजार रुपये घुस लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया है. एसीबी टीम को वादी जयंती दास ने सुचना दी थी कि वंशावली बनाने के एवज में मुखिया संखी मुर्मू पांच हजार रुपये की मांग की थी.

मगर वादी ने आज चार हजार रुपये लेकर मुखिया के पास गई. तभी पूर्व से ही एसीबी की टीम वादी के साथ में थी. जैसे ही मुखिया ने वादी से रुपये लिया ठिक उसी समय एसीबी की टीम ने मुखिया संखी मुर्मू को गिरफ्तार कर ली. आरोपी मुखिया का मेडिकल करवा कर एसीबी की टीम ने मुखिया को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है . आरोपी मुखिया को लेकर लोगों में काफी शिकायत थी. हर काम के लिए पैसे मांगना फितरत सा बन गया था. इसके बाद जयंती दास ने मोरचा खोला और उक्त महिला मुखिया को घूस लेते हुए पकड़वा दिया.














