
सरायकेला : सरायकेला-खरसावां पुलिस ने 12 घंटे के भीतर लूटकांड का उदभेदन कर चार अंतरराज्यीय लुटेरों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने इनके पास से लूटे गये एक लाख 65 हजार रुपये, दो मोबाईल तथा एक बाईक बरामद किया है. इस सम्बंध में जानकारी देते हुए एसपी कार्तिक एस ने बताया कि वादी भीष्म महतो पूर्वी सिंहभूम के बोड़ाम का रहनेवाला था, वह सामान की खरीदारी करने हेतु जा रहा था, उसके साथ रोज साथ आने जाने वाला सुभाष सिंह ने ही वादी के बारे में अपने तीन लुटेरे साथियों को सूचना दी थी, जिसके बाद यह घटना घटी थी. जिसमें एक लाख 80 हजार रुपये लूटे गये थे. पकड़े गये लुटेरे में तीन सरायकेला जिला के निवासी है जबकि एक बंगाल के पुरुलिया का रहने वाला है.

सरायकेला-खरसावां जिला पुलिस के हत्थे चढ़े ये लोग जमशेदपुर और सरायकेला के अलावा चाईबासा तक में लूटपाट की घटना को अंजाम दे रहे थे. इन लोगों से पुलिस पूछताछ कर रही है और आसपास के जिले की पुलिस को भी इसकी सूचना दी है ताकि कोई पुराने मामले का खुलासा हो सके. इसको लेकर आरोपियों से पूछताछ की गयी है. जरूरत पड़ने पर पुलिस रिमांड पर भी ले सकती है.















