
जमशेदपुर : जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना अंतर्गत विद्यापति नगर गांधी रोड में रविवार रात एक कार में स्थानीय लोगों ने युवक ओर युवती को अश्लील हरकत करते पकड़ा। लोगो ने युवक को कार से निकाल कर उसकी पिटाई कार दी। सूचना पाकर सिदगोड़ा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को पकड़कर थाना ले गई। फिलहाल पुलिस दोनों से थाने में पूछताछ कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार युवक भुइयां डीह का रहने वाला है जबकि युवती विद्यापति नगर की ही रहने वाली है। रविवार रात लोगों ने गांधी रोड में एक कार को संदिग्ध अवस्था में देखा, कार में ब्लैक फिल्म लगा हुआ था जिससे अंदर देख पाना मुश्किल था। लोगों ने जब कार का दरवाजा खुलवाया तो अंदर युवक ओर युवती आपत्तिजनक स्थिति में थे। फिलहाल पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है।







