
सरायकेला : सरायकेला-खरसावां जिले के सरायकेला थाना अंतर्गत कमलपुर पंचायत के डुमरा बस्ती में एक नाबालिक युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. वहीं परिजन सदमे में है. मामले की तफ्तीश में जुटी पुलिस. आपको बता दें कि कमलपुर पंचायत के डुमरा में एक युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. वहीं परिजनों ने इसकी सूचना सरायकेला थाना को दी. जहां पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुटी गई है. वही मृतक के पिता भीमव्रत ने बताया कि उनकी बेटी नाबालिक है, कुछ माह से शादी की बात चल रही थी. वही इस मामले को प्रेम- प्रसंग से भी जोड़कर देखा जा रहा है. हलाकि यह आत्महत्या है या हत्या इसपर अभी भी संसय बना हुआ है. वही पुलिस मामले की जांच में जुटी है.













