
संतोष वर्मा
चाईबासा : पश्चिम सिंहभूम जिले के जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के सोसोपी गांव में आपसी विवाद में एक कलियुगी पिता ने अपने ही नाबालिग बेटे को डंडे से पीटकर घायल कर दिया जिससे उसकी मौत हो गई। जगन्नाथपुर थाना में इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज की गई है। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल चाईबासा भेज दिया गया। इस संबंध में मृतक के भाई डिबरू गोप ने बताया कि शनिवार की शाम चार बजे उसके पिता चिरिया गोप ने किसी बात को लेकर अपने 14 वर्षीय बेटे रामो गोप को डंडे से पीट दिया। इससे वह बुरी तरह घायल हो गया। नतीजतन रविवार को इलाज के अभाव में उसकी मौत हो गई। डिबरू गोप ने बताया कि पैसे नहीं होने की वजह से वह अपने भाई को अस्पताल नहीं ले जा सका। रातभर शव घर में ही था। घटना के समय मैं अपनी ससुराल मोंगरा गांव चला गया था। वहां से लौटने पर घटना की जानकारी हुई। मेरे भाई की पिटाई के बाद पिता जी फरार हो गये। घटना के समय घर में कोई नहीं था।













