
जमशेदपुर : जमशेदपुर में आत्महत्या का सिलसिला रुक नही रहा है. जमशेदपुर के मानगो (उलीडीह) थानांतर्गत समतानगर में ही रहने वाले प्रेमी युगल का एक पेड़ पर एक ही फंदे के सहारे लटका हुआ शव बरामद किया गया है. दोनों समतानगर के ही रहने वाले है. वैसे शव के पास खून के निशान पाए गए है. इस कारण बस्तीवासी आशंका जता रहे है कि हो सकता है कि हत्या करने के बाद उसका शव लटका दिया गया हो.

वैसे पुलिस इसको आत्महत्या ही मान रही है. बताया जाता है कि मानगो के पारडीह चौक से आगे स्थित समतानगर निवासी जितेंद्र पासवान की 17 वर्षीय बेटी रिया का प्रेम सम्बन्ध समतानगर का ही रहने वाले बिनोद यादव का 20 वर्षीय बेटा पवन यादव के साथ था.
करीब डेढ़ महीना पहले दोनों को बस्ती में ही मिलते हुए लड़की के भाई ने पकड़ लिया था. उसके बाद से रिया को बाहर निकलने से रोक दिया गया था. इसके बाद दोनों दूर रहकर ही प्यार करते थे. मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार की सुबह करीब 3 बजे दोनों लड़के और लड़की घर से निकले.

दोनों का घर आसपास ही था. दोनों साथ निकले. सुबह में जब लोग घरों से बाहर निकले तो पाया कि दोनों का शव बस्ती के ही एक किनारे स्थित पेड़ पर शव लटका हुआ पाया गया. सिर्फ पेड़ के पास खून के धब्बे पाए गए है जिससे यह आशंका जताई जा रही है कि दोनों की कही आत्महत्या का रूप तो नही दिया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. लड़की रिया यादव खुद दिल्ली पब्लिक स्कूल की छात्रा थी. दोनों के परिवार के लोग एक दूसरे से जातिगत आधार पर दुश्मन थे. इस कारण दोनों के बीच के सम्बंध को बर्दाश्त नही कर पाए. इसके अलावा लड़की अभी 17 साल की ही थी. घरवाले इसका विरोध कर रहे थे.






