
चाईबासा : पश्चिम सिंहभूम जिला मुख्यालय के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत बांधपाड़ा तालाब के महिला घाट पर मंगलवार को लावारिस हालत में एक नवजात बच्ची पायी गयी. इसकी सूचना लोगों ने स्थानीय थाना व बाल संगरक्षण कार्यकर्ता को दी. उसके बाद नवजात को चाईबासा सदर असपताल ले जाया गया जहां कुपोषण उपचार केंद्र में डॉ जगन्नाथ हेंमब्रम की देख-रेख में उसका इलाज चल रहा है. हलांकि नवजात को डीएसडब्ल्यू को सौंपने की तैयारी पूरी कर ली गयी है. इस सबंध में मिली जानकारी के अनुसार जिले के कचहरी तालाब के महिला स्नान घाट के पास कोई नवजात शिशु को छोड़ कर चला गया. बाद में जब सुबह एक महिला स्नान करने पहुंची तो बच्ची को चीखते देखा. तब उस उक्त महिला बच्ची की सेवा करने लगी. इधर नवजाता शिशु मिलने की सूचना पाते ही लोगों की भीड़ लग गयी. वहीं इस बात की सूचना सदर थाना व डीएसडब्ल्यू को दी गयी, तो सुचना पाते ही स्थानीय पुलिस पदाधिकारी व डीएसडब्ल्यू के पदाधिकारी विकास दोदराजका घटना स्थल पहुंचे और बच्ची को अस्पताल भेजवाया. ज्ञात हो कि तालाब किनारे मिली लावारिस हालत में मिली बच्ची को सदर थाना पुलिस व बाल संरक्षण कार्यकताओं ने अस्पताल पहुंचाया. कुपोषण उपचार केंद्र में बच्ची का इलाज चल रहा है, जहां उसकी हालत गंभीर बतायी जा रही है. गौरतलब है कि 10 दिन में दूसरे नवजात की यहां बरामदगी है.













